Frozen Peas Side Effects: आप भी खाते हैं फ्रोजन मटर, तो इन बातों पर जरूर करें गौर नहीं तो...

Published : Nov 24, 2023, 08:30 AM IST
Frozen Peas Side

सार

अक्सर लोग सब्जियों या अन्य डिश में फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करते हैं। यह एक तरह का प्रिजर्व फूड होता है जिसमें बहुत ज्यादा स्टार्च डाला जाता है। इसके खाने से कई तरह के नुकसान भी होते हैं।

हेल्थ डेस्क. मटर का सीजन ना हो तो लोग फ्रोजन मटर का इस्तेमाल किचन में करते हैं। सब्जी या अन्य डिश बनाने के लिए इसका प्रचलन तेजी से बढ़ा है। फ्रोजन मटर भी प्रिजर्व फूड के दायरे में आता है इसलिए इसके ज्यादा सेवन से कई तरह के नुकसान भी पहुंचते हैं। तो चलिए बताते हैं इसके कुछ संभावित नुकसान (side effects of eating frozen peas) के बारे में।

पेट फूलना और पाचन संबंधी समस्याएं: फ्रोजन मटर में कंप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं जो कुछ लोगों में पेट फूलने या पाचन संबंधित समस्या पैदा कर सकते हैं। अगर आप फाइबर युक्त फूड्स के सेवन के आदी नही है तो इसे कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। इसे धीरे-धीरे अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

ऑक्सालेट: मटर में ऑक्सालेट होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पदार्थ हैं। यह शरीर में क्रिस्टल का निर्माण कर सकते हैं। यह किडनी में स्टोन बना सकते हैं। जिन लोगों को किडनी में स्टोन की शिकायत होती है उन्हें मटर का सेवन नहीं करना चाहिए।

एलर्जी: कुछ व्यक्तियों को मटर से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी की प्रतिक्रिया हल्के लक्षणों जैसे खुजली और सूजन से लेकर सांस लेने में कठिनाई जैसी गंभीर प्रतिक्रियाओं तक हो सकती है।

हार्ट के लिए हो सकता है खतरा: फ्रोजन मटर हार्ट के लिए भी अच्छा नहीं होता है। क्योंकि इसमें ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रोल का सेवन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

फ्रोजन मटर के कुछ गंभीर साइड इफेक्ट

इसके अलावा फ्रोजन मटर खाने से वजन बढ़ सकता। डायबिटीज होने का भी खतरा होता है। फ्रोजन मटर में स्टार्च होने की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल लेबल भी इसकी वजह से बिगड़ सकता है। इसलिए फ्रोजन मटर खाने से परहेज करना चाहिए। 

फ्रोजन मटर खाने से पहले करें ये काम

अगर इसे डिश में इस्तेमाल करते हैं तो कम मात्रा में करना बेहतर होगा।इसके साथ ही फ्रोजन मटर को पकाने से पहले अच्छी तरह गर्म पानी से धोना चाहिए। इससे कीटनाशकों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। स्टार्च भी मटर से अलग हो जाता है।

और पढ़ें:

मोटापे की होगी छुट्टी! मुट्ठी भर भुना चना खाने के जानें 7 फायदे

टेंशन और डिप्रेशन को दूर करने के लिए करें ये 8 एक्सरसाइज

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा