Video: वक्त पर नहीं आता पीरियड्स तो करें ये 5 योगासन, हर दिन 10 मिनट दें और बदल जाएगी जिंदगी

Published : May 29, 2023, 09:25 AM IST
yoga pose

सार

महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते रहते हैं। जिसकी वजह से उनका पीरियड्स सर्किल बिगड़ जाता है। ज्यादातर महिलाएं टाइम पर पीरियड्स नहीं आने की वजह से परेशान रहते हैं। जिसे योगा से ठीक किया जा सकता है।

हेल्थ डेस्क. एक महिला बचपन से लेकर जवानी तक और मां बनने से लेकर मेनोपॉज तक जीवन के कई पड़ावों से गुजरती हैं। इन पड़ावों में वो कई बार दर्द, मेंटल प्रॉबलम्स की शिकार होती है। इतना ही नहीं महिलाएं घर और बाहर के काम में इतना बिजी हो जाती हैं कि खुद लिए वक्त नहीं निकाल पाती है। जिसकी वजह से उन्हें कई हेल्थ इश्यू भी होता है। ज्यादातर महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्या देखने को मिलती है।

वक्त पर पीरियड्स नहीं आने की वजह से वो अक्सर परेशान होती हैं। कई बार उन्हें लगता है कि वो प्रेग्नेंट तो नहीं हो गईं। उनके पीरियड्स सर्किल पूरी तरह गड़बड़ा होता है। लेकिन योगा के जरिए इसे दूर किया जा सकता है। इसके लिए महिलाओं को हर दिन 10 मिनट का वक्त निकालना होगा। 5 आसान योगासन के जरिए उनका पीरियड्स नेचुरली टाइम पर आने लगेगा।

5 योगासना और दूर हो जाएगी पीरियड्स से जुड़ी समस्या

हेल्थ और वेलनेस कोच महक खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बताया है कि कैसे हर दिन 10 मिनट का वक्त निकालकर महिलाएं अपने पीरियड्स सर्किल को नेचुरली ठीक कर सकती हैं। पहला बटरफलाई योगा जिसे 10 सेकंड करना है। इसके बाद मलासन 10 सेकंड करना है। फिर उत्कटा कोणासन मुद्रा में स्विच करें। इसे 10 बार करें फिर 10 सेकंड के लिए होल्ड हो जाएं। भुजंगासन योग 10 सेकंड के लिए करें। फिर चाइल्ड पोज करें। एक महीने आप इसे रेगुलर करें और इसका रिजल्ट देखने को मिलने लगेगा। इससे ना सिर्फ पीरियड्स टाइम पर आएगा बल्कि दर्द में भी राहत मिलेगी।

 

 

इन योगासना से मिलने वाले और फायदे

इन योगा पोज से ना सिर्फ पीरियड्स टाइम पर आएगा। बल्कि हैमस्ट्रिंग, घुटने और शरीर के निचले हिस्से को फायदा मिलता है। प्रेग्नेंसी में भी इसके बहुत सारे फायदे मिलते हैं। प्रजनन में भी सुधार होता है। तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं में फायदा मिलता है। इसका नियमित अभ्यास शरीर की मांसपेशियों को रिलैक्स करने का काम करता है।गठिया और घुटने से जुड़ी समस्याओं में उत्कट कोणासन का अभ्यास बहुत उपयोगी माना जाता है। इन योगासन को नियमति करने से किडनी, अंडाशय और मूत्राशय के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सांस से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती हैं।

और पढ़ें:

41 की उम्र में भी MS Dhoni की है चीते सी रफ्तार, जानें कैप्टन कूल के Fitness Secrets

48 की करिश्मा कपूर का फिगर बना देगा दीवाना, जानें उनका Fitness secret

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट