6 कारण जो बताते हैं, दिन की शुरुआत भिंडी और शहद पानी से करें

Published : May 01, 2025, 01:19 PM IST
Okra water

सार

Okra water benefits: भिंडी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। लेकिन हाल के कुछ वक्त में लोग भिंडी पानी पीना शुरू कर दिए हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे।

Okra water benefits: भिंडी का पानी पीने का चल हाल के दिनों में तेजी से बढ़ रहा है। सेहत को लेकर जागरूक लोग इसमें शहद मिलाकर पी रहे हैं जिससे इसके फायदे और भी बढ़ गये हैं। आयुर्वेद और मॉर्डन साइंस दोनों के मुताबिक भिंडी का पानी और शहद मिलाकर पीने से पूरे हेल्थ का ख्याल रखने में मदद मिलती है। हालांकि बहुत कम लोगों को इसके फायदे पता हैं। तो चलिए बताते हैं स्किन से लेकर पाचन तंत्र तक यह ड्रिंक सुबह खाली पेट पीने से कैसे फायदा पहुंचाता है।

रोज़ सुबह भिंडी और शहद का पानी पीने के 6 फायदे

1. पाचन और आंतों की सेहत में सुधार

भिंडी में घुलनशील फाइबर और म्यूसीलेज होता है, जो पानी में भिगोने पर जेल जैसा बनता है। यह आंतों को शांत करता है, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देता है।

2. ब्लड शुगर कंट्रोल करता है (Controls blood sugar)

फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह पानी ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम करता है। भिंडी में मौजूद मायरीसेटिन और फ्लावोनॉयड्स इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाते हैं।

3. त्वचा को निखारे और उम्र बढ़ने से बचाए

भिंडी में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों को कम करते हैं। शहद स्किन की नमी बनाए रखता है, जिससे निखार आता है।

4. वजन घटाने में मददगार (Helpful in weight loss)

भिंडी का फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है। शहद सुबह लेने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो वेट लॉस में मददगार होता है।

5. हार्ट हेल्थ सुधारे और कोलेस्ट्रॉल घटाए

भिंडी का सेवन हार्ट को स्वस्थ रखता है और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है।

6. सूजन कम करे और इम्यूनिटी बढ़ाए

भिंडी और शहद दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और इम्यूनिटी-बूस्टिंग गुण होते हैं। शहद बैक्टीरिया से लड़ता है और भिंडी आंतरिक सूजन को कम करती है।

भिंडी का पानी पीने को लेकर कुछ सावधानियां

भिंडी का पानी और शहद सबके लिए फायदेमंद हो ये जरूरी नहीं हैं। जिन लोगों को गैस की समस्या है उन्हें इसे नहीं पीना चाहिए। क्योंकि ज्यादा म्यूसीलेज से कुछ लोगों को गैस या ब्लोटिंग हो सकता है। एलर्जी की आशंका रहती हैं। डायबिटीज की दवा ले रहे लोगों को ब्लड शुगर अधिक गिरने का खतरा हो सकता है। जो लोग इसे पीते हैं वो लगातार ना पीएं। 2-3 हफ्ते के प्रयोग के बाद कुछ दिन का ब्रेक रखें।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत