78 Kg वेट लॉस करने वाली महिला थी ऑटोइम्यून बीमारी से परेशान, फिर सिंपल टिप्स ने किया कमाल

Published : Sep 24, 2025, 12:14 PM IST
वेट लॉस

सार

Weight Loss Journey: टेक्सास की महिला ने ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझते हुए 78 किलो वजन सिर्फ 1.5 साल में कम किया। ग्लूटेन-फ्री डाइट, चीनी से दूरी, जिम और हेल्दी लाइफस्टाइल से वजन घटाने की यह जर्नी प्रेरणादायक है।

78 Kg Weight loss journey: ऑटोइम्यून डिसऑर्डर ऐसी बीमारी है जिसमे इम्यून सिस्टम गलती से अच्छी कोशिकाओं, ऑर्गन्स को डैमेज करना शुरू कर देता है। ऐसे शरीर में इन्फ्लेमेशन के साथ ही दर्द पैदा होता है। टेक्सास में रहने वाली महिला को भी यही समस्या थी। उसका शरीर तेजी से बढ़ रहा था और वजन रुकने का नाम नहीं ले रहा था। महिला ने करीब डेढ़ साल में 78 किलो वजन सिंपल टिप्स की मदद से कम किया। आज भी महिला जिम जाने के साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाती हैं, जिससे कि बॉडी का वेट मेंटेन है। आइए जानते हैं महिला ने वजन कम करने के लिए क्या खास टिप्स अपनाएं।

ऑटोइम्यून बीमारी में खाया ग्लूटेन फ्री खाना

ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित महिला ने वेट लॉस के लिए ग्लूटेन फ्री खाना शुरू किया। डॉक्टर के सजेशन के बाद महिला ने अपने आहार में उन सभी फूड्स को हटा दिया, जिनमें ग्लूटेन पाया जाता है। ग्लूटेन खाने से शरीर की सूजन बढ़ जाती है और साथ ही गट को भी नुकसान पहुंचता है। ग्लूटेन फ्री आहार में महिला ने फल, सब्जियां, मांस, मछली , सोया आदि शामिल किया। वहीं खाने में  गेहूं, जौ, राई आदि को बंद कर दिया। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो अपने खाने में ग्लूटेन युक्त आहार को जितना हो सके, उतना कम कर दें।

इन 5 सिंपल टिप्स से किया 78 किलो वेट लॉस

  1. पूरी तरह से ग्लूटेन-मुक्त आहार का सेवन करने से महिला के शरीर की सूजन कम होना शुरू हो गई। साथ ही वेट भी कम होने लगा।
  2.  खाने में उन फूड्स को शामिल किया जिसमें प्रोटीन के साथ ही थोड़ा कार्ब और अन्य न्यूट्रीएंट्स शामिल हो।
  3.  महिला ने वेट लॉस जर्नी के दौरान चीनी को पूरी तरह से बंद कर दिया।
  4. वेट लॉस जर्नी के दौरान जिम ज्वाइन करना भी महिला के फायदेमंद साबित हुआ। रोजाना जिम करने से कैलोरी बर्न करने में आसानी होती है।
  5. जब भी महिला का शरीर थक जाता था, वो आराम जरूर करती थी। ऐसा करने से कुछ समय बाद शरीर एनर्जेटिक महूसस करता है।

और पढ़ें: ले रहे हैं ओजेम्पिक या मौंजारो? भूल कर भी वेट लॉस में न खाएं ये फूड्स

बॉडी डिस्मॉर्फिया ने किया परेशान

महिला ने 78 किलो वजन तो कम कर लिया लेकिन लटकती हुई त्वचा ने महिला का आत्मविश्वास कम किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखते हुए महिला कहती है कि भले ही उसका वजन कम हो गया हो लेकिन जब भी वह जिम वाले कपड़े पहनकर जिम जाती है, तो लटकी हुई त्वचा उसे बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। जब बॉडी का वजन कम हो जाता है तो त्वचा लटकने लगते हैं। इस कंडीशन को बॉडी डिस्मॉर्फिया कहा जाता है। इसे कम करने के लिए डॉक्टर की मदद ली जा सकती है।

और पढ़ें: एक घूंट शराब भी भूलने की बीमारी कर सकती है पैदा, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा