
हेल्थ डेस्क: एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही नेहा धूपिया की फिटनेस बरकरार है। ऐसा भी एक समय आया था जब नेहा धूपिया ने तेजी से वेट गेन किया था। एक्सरसाइज के साथ डाइट प्लान फॉलो कर नेहा ने प्रेग्नेंसी के बाद करीब 23 किलो तक वेट लॉस कर लिया। जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं नेहा धूपिया की फिटनेस के बारे में।
नेहा धूपिया का बढ़ गया 17 किलो वजन
नेहा धूपिया का प्रेग्नेंसी के बाद करीब 17 किलो वजन बढ़ गया था। प्रेग्नेंसी के बाद अचानक से वेट गेन करने के कारण नेहा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। पहले बच्चे के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने वेट लॉस जर्नी शुरू कर दी थी।
नो शुगर नो ग्लूटेन डाइट
नेहा धूपिया ने वेट लॉस के लिए सबसे पहले अपनी डाइट को चेंज किया। एडेड शुगर वाले प्रोडक्ट जैसे कि केक, बिस्किट, चाय में चीनी आदि की पूरी तरह से बंद कर दिया। वहीं ग्लूटेन वाले फूड जैसे कि रोटी या आटे से बने फूड भी नहीं खाए। ग्लूटोन युक्त फूड्स में हाई कैलीरी होती है। अगर वेट लॉस कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए ग्लूटेन वाले फूड स्किप किए जा सकते हैं।
नेहा ने चुना 14-10 इंटरमिटेंट फास्टिंग विंडो
नेहा सोशल मीडिया में बता चुकी हैं कि उन्होंने वेट लॉस के लिए 14-10 इंटरमिटेंट फास्टिंग विंडो चूज किया। यान उन्होंने खाने से 14 घंटों का ब्रेक लिया। अगर आप भी वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सोच रही हैं तो 16 घंटे के बजाय 10 से 14 घंटे से शुरू करें। ऐसा करने से आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी और साथ ही वेट लॉस में मदद मिलेगी।
अच्छी नींद और योग से वेट लॉस
नेहा धूपिया अच्छी नींद और योग को वेट लॉस में मददगार मानती हैं। एक इंटरव्यू में नेहा बता चुकी हैं कि वो 10 सालों से योग कर रही हैं। नेहा ने एक्सरसाइज में कॉर्डियो जैसे कि जंपिंग जैक्स, रनिंग, डांसिंग आदि की हेल्प ली। वहीं एक्ट्रेस ने खुद को हाइड्रेट रखा ताकि बॉडी का मेटाबॉलिज्म बेहतर बना रहे।
और पढ़ें: खराब डायजेशन से लेकर कमजोरी तक, मूंग दाल खाने की क्यों दी जाती है सलाह
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.