भारत में इलाज को लेकर अमेरिकी टूरिस्ट ने किया गर्व करने वाला कमेंट-WATCH VIDEO

Published : Mar 11, 2026, 09:06 AM IST
भारत में इलाज को लेकर अमेरिकी टूरिस्ट ने किया गर्व करने वाला कमेंट-WATCH VIDEO

सार

अमेरिका के एक टूरिस्ट चार्ली इवांस पिछले 148 दिनों से भारत में घूम रहे हैं. हाल ही में बीमार पड़ने पर उन्हें भारत में जो इलाज मिला, उसकी तारीफ करते हुए उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो गया है.

सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी टूरिस्ट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत के हेल्थकेयर सिस्टम और इलाज के तरीकों की जमकर तारीफ कर रहा है। चार्ली इवांस नाम का यह युवक अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बता रहा है कि भारत की मेडिकल सुविधाएं बेहतरीन हैं और इलाज के मामले में यह देश पश्चिमी देशों से कहीं आगे है।

चार्ली पिछले 148 दिनों से भारत की यात्रा पर हैं। अपने वीडियो में उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें इलाज की जरूरत पड़ी। उन्होंने कहा, "अमेरिका के मुकाबले भारत में डॉक्टर से मिलना या अस्पताल जाना बहुत आसान है। यहां लंबी-लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ता।"

चार्ली ने भारत के आयुर्वेदिक इलाज की भी खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि गले में खराश के लिए उन्होंने 'योगी कंठिका' जैसी आयुर्वेदिक दवा ली, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी दवाएं अमेरिका में मिलती ही नहीं हैं। चार्ली ने यह भी बताया कि उनके भारतीय दोस्तों ने जो जड़ी-बूटियों वाले घरेलू नुस्खे बताए, उनसे भी उन्हें काफी मदद मिली।

 

 

चार्ली का मानना है कि आयुर्वेद, घरेलू नुस्खों और एलोपैथी (आधुनिक दवा) का कॉम्बिनेशन ही भारत में इलाज को इतना तेज और असरदार बनाता है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "यह पहली बार है जब मैं भारत में बीमार पड़ा। जब मॉडर्न दवाएं पारंपरिक तरीकों के साथ मिलती हैं, तो बीमारी जल्दी ठीक हो जाती है।" यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। कई लोगों ने कमेंट्स में अमेरिका में डॉक्टर से मिलने के लिए लंबे इंतजार और महंगे इंश्योरेंस बिलों के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा
Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन