हीरे जैसी चमकेगी स्किन ! बस एक बार लगा लें Avocado से बना ये Face Pack

Published : Jan 31, 2025, 07:02 PM IST
Avocado

सार

एवोकाडो से बनाएं घर पर आसान फेस पैक और पाएं चमकदार त्वचा। स्किन को पोषण देने और ग्लोइंग बनाने के लिए ये नेचुरल तरीके। 

हेल्थ डेस्क। फेस को ग्लोइंग दिखाने के लिए महिलाएं बहुत से प्रोडक्ट, सीरम और तरह-तरह की क्रीम इस्तेमाल करती हैं। कई लोगों को ये सूट करता है तो कोई एलर्जी का शिकार हो जाता है। कैमिकल स्किन को बढ़िया बनाने की बजाय और भी ज्यादा खराब करते हैं। जो कई स्किन प्रॉब्लम को जन्म देते हैं। ऐसे में आप भी कोई नेचुरल फेस पैक ढूंढ रही हैं तो एवोकाडो इस्तेमाल करें। ये विटामिन, मिनरल और औषधीय गुण होते हैं जो चेहरे को नमी देने के साथ ग्लोइंग स्किन भी देते हैं।

फेस पर क्यों लगाएं एवोकाडो?

बता दें, एवोकाडो में विटामिन ए, ई और सी पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स भी होते हैं। आप ऑयली स्किन या फिर ड्राई फेस से परेशान है तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन के हेल्दी होता है। आज हम आपको तीन फेस पैक रेसिपी बताएंगे। जिसका यूज आप कर सकती हैं।

ये भी पढे़ें- हार्ट रहेगा हमेशा हेल्‍दी, बस इन Tips को करें फॉलो

1) बेसन के साथ एवोकाडो

बेसन चेहरे की रंगत निखारता है। आप पेस्ट तैयार करने के लिए 2 चम्मच एवोकाडो पेस्ट में एक चम्मच बेस और ऑलिव मिलाएं। यहां पर पानी का इस्तेमाल नहीं करना है। आप इसे फेस और गर्दन पर लगाकर 25 मिनट लिये छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से मुंह धो लें। आप इसका इसक यूज चेहरे को नरिश करने के लिए कर सकते हैं।

2) दही और एवोकाडो फेस मास्क

दो चम्मच एवोकाडो के गूदे में एक चम्मच दही मिला लें और गर्दन-चेहरे पर लगा लें। अच्छी तरह सूखने के बाद ठंडे पानी से फेशवॉश करें। ये फेस मास्क आप वीक में दो-तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करती है।

ये भी पढे़ें- वो लड्डू, जो डिलीवरी के बाद जरूर खाएं, जिसे खाकर Fit+हेल्दी हुईं यामी गौतम

3) एवोकाडो व एलोवेरा

एवोकाडो पेस्ट में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं। कोशिश करें ये एलोवेरा पेड़ से लिया गया हो। इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। अगर आप इंस्टेंट ग्लो चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढे़ें- बालों के लिए गर्म पानी अच्छा है ठंडा? एक्सपर्ट से जानें नुकसान और फायदा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत