Natural Blood Flow Remedies: 8 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स बढ़ाएं ब्लड फ्लो, जानें दिल की सेहत का सीक्रेट

Published : Aug 06, 2025, 12:36 PM IST
best time to drink water after meals and side effects of drinking before

सार

Healthy Ayurvedic Drinks: आयुर्वेदिक ड्रिक्स ब्लड फ्लो और हार्ट हेल्थ सुधारने में असरदार होता है। हल्दी-अदरक, अश्वगंधा-तुलसी, दालचीनी-शहद, अदरक-नींबू, त्रिफला पानी समेत 8 ड्रिक्स नेचुरल रूप से सूजन और बीपी को घटाते हैं। 

Heart Healthy Ayurvedic Drinks: आयुर्वेद में कई ऐसे नेचुरल ड्रिंक बताए गए हैं, जो ब्लड फ्लो को सुधारते हैं और हार्ट को हेल्दी बनाए रखते हैं। हल्दी, अदरक, अश्वगंधा और चुकंदर जैसे तत्व सूजन को कम करते हैं और ब्लड वेसल्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। आंवला जूस और इलाइची की चाय भी बॉडी में ब्लड फ्लो को ठीक रखते हैं, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व शरीर के हर हिस्से तक पहुंचते हैं। यहां पर हम आपको 8 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो हार्ट हेल्थ के साथ-साथ बॉर्डी के हर पार्ट के लिए हेल्दी हैं।

हल्दी और अदरक की चाय पीने के फायदे

हल्दी और अदरक दोनों ही सूजन को कम करने और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए फेसम हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन रक्त धमनियों(blood arteries ) को रिलैक्स करता है और नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाकर ब्लड फ्लो को सुधारता है। इस चाय के सेवन से कोलेस्ट्रॉल घटता है, ब्लड क्लॉटिंग कम होता है और धमनियों की सेहत को बेहतर करता है।

अश्वगंधा और तुलसी की चाय पीने से क्या होता है?

अश्वगंधा तनाव को कम करके सूजन घटाता है जो खराब ब्लड फ्लो का कारण बन सकता है। तुलसी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है और हृदय की कार्यक्षमता को बढ़ाती है। इस चाय को पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, स्ट्रेस में राहत मिलती है और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है।

चुकंदर का जूस पीने के फायदे

चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं और रक्त धमनियों (blood arteries) को फैलाते हैं। फ्रेश चुकंदर का जूस पिएं। आप इसमें गाजर और अदरक को भी मिलाकर ले सकते हैं।

दालचीनी और शहद का पानी क्या डायबिटीज के लिए फायदेमंद?

दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है, जिससे डायबिटीज से जुड़ी रक्त वाहिकाओं (blood vessels) की क्षति कम होती है। दालचीनी और शहद पानी पीने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है। सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: लिवर मजबूत बनाती हैं ये 5 आयुर्वेदिक चीजें, बचाएंगी बड़ी बीमारियों से

आंवला जूस से क्या कोलेस्ट्रॉल कम होता है?

आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह रक्त वाहिकाओं को मजबूत करता है और कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। ताजा आंवला जूस रोज पिएं या आंवला पाउडर को पानी या हर्बल टी में मिलाकर लें।

अदरक और नींबू की चाय से सूजन पर पड़ता है असर?

अदरक प्राकृतिक रूप से रक्त को पतला करता है और सूजन कम करता है। नींबू में विटामिन C होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है और रक्त को शुद्ध करता है। इस चाय को पीने से एनर्जी मिलती है और ब्लड का बहाव बेहतर होता है।

त्रिफला पानी क्या पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद ?

त्रिफला पाचन तंत्र को सुधारता है और शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे सूजन कम होती है और हृदय की सेहत बेहतर होती है।त्रिफला पाउडर को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट पिएं।

इलायची की चाय से क्या लाभ मिलता है?

इलायची रक्तचाप को कम करने और रक्त धमनियों को रिलैक्स करने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इलायची की चाय पीने से हार्ट हेल्थ ठीक रहता है। आप पानी में इलायची को उबालकर कर सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Journey: 7 महीने में 35 किलो वेट लॉस, 5 कड़े रूल्स से बदला फिगर

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

यूट्यूब देखकर डिलीवरी कराने पर महिला की मौत, जानिए हेल्थ से जुड़े कौन-से 4 काम बिना एक्सपर्ट रिस्की
हेयर कंडीशनर बनाए घर पर, रूखे-बेजान बालों के लिए DIY रेसिपी