
35 Kg Weight loss Journey: आजकल सोशल मीडिया से लेकर आसपास तक के लोग वेट लॉस को लेकर इतनी जानकारी देते हैं कि कोई भी व्यक्ति कंफ्यूज हो सकता है। वेट लॉस एक दिन या 1 हफ्ते में करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर आप भी लंबे समय से वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो 7 महीने में 35 किलो वेट लॉस कर चुकी नेहा के कड़े नियमों को जरूर पढ़ें। जानिए किन कड़े रूल्स को फॉलो कर नेहा ने वेट लॉस किया।
नेहा बताती हैं कि उन्होंने वेट लॉस करने के लिए कुछ नियमों का पालन किया। उनमें से एक है खाने से पहले पानी पीन। अगर खुद को पहले से हाइड्रेट कर लिया जाए, तो भूख को नियंत्रित किया जा सकता है। भोजन से 10-15 मिनट पहले एक गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से आप बहुत ज्यादा खाना एक साथ नहीं खा पाएंगे। इससे वेट लॉस में मदद मिलेगी।
अगर आप बहुत फूडी हैं, तो वेट लॉस के लिए 80/20 का रूल फॉलो करें। नेहा मानती हैं कि 80% समय आप घर का साधारण खाना खाएं और 20% अपनी मनपसंद का। ऐसा करने से आपको संतुलित भोजन भी मिल जाएगा और मन मारने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। हेल्दी फूड एक्स्ट्रा कैलोरी से बचाते हैं।
और पढ़ें: लिवर मजबूत बनाती हैं ये 5 आयुर्वेदिक चीजें, बचाएंगी बड़ी बीमारियों से
वजन कम करना चाहती हैं, तो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना बहुत जरूरी है। भारतीय मसालों में ऐसे कुछ ऐसे मसाले हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करते हैं ताकि कैलोरी बर्न ज्यादा हो सके। आपको खाने में हल्दी, दालचीनी, लाल मिर्च आदि का सेवन करना चाहिए। यह मसाले फैट को बर्न करते हैं और वेट लॉस में मदद करते हैं।
भले ही कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं लेकिन वेट लॉस करने वालों को कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम लेनी चाहिए। नेहा कहती हैं कि उन्होंने अपने खाने में प्रोटीन और सब्जियों की मात्रा बढ़ाई। वहीं कार्बोहाइड्रेट को बंद करने के बजाय उसकी मात्रा कम कर दी। ऐसा करने से उन्हें वेट लॉस करने में मदद मिली।
नेहा मानती हैं कि सिर्फ डाइट नहीं बल्कि एक्सरसाइज भी वेट लॉस में मदद करती है। कैलोरी को बर्न करने के लिए नेहा कुछ आसान व्यायाम जैसे कि पैदल चलना, जॉगिंग आदि करती थी। उनका मानना है कि वेट लॉस के लिए आप भी अपने पसंदीदा व्यायाम चुन सकते हैं। कड़े नियम का पालन करने से वजन कम किया जा सकता है।
और पढ़ें: महंगे से महंगा टूथपेस्ट होगा फेल! दांतों को साफ रखने के लिए चुनें 5 होम रेमिडीज
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.