
Gluten free diet Benefits: फिटनेस फ्रीक लोगों के मुंह से आपने ग्लूटेन फ्री डाइट के बारे में जरूर सुना होगा। ग्लूटेन फ्री डाइट का मतलब ऐसी डाइट से है, जिसमें ग्लूटेन उपस्थित ना हो। ग्लूटेन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, अनाज जैसे कि गेहूं, जौ राई आदि में पाया जाता है। यह एक गोंद जैसी संरचना है, जो अनाज को एक साथ बांधने का काम करती है। अक्सर लोगों के मन में यह शंका रहती है कि ग्लूटेन फ्री डाइट खाने से शरीर स्वस्थ रहता है? तो क्या ग्लूटेन फ्री डाइट सभी के लिए फायदेमंद होती है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से कि किन लोगों के लिए ग्लूटेन फ्री डाइट फायदेमंद होती है।
सीलिएक, क्रोहन आदि रोगों से ग्रस्त लोगों को ग्लूटेन डाइट न लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें लगता है कि ग्लूटेन डाइट लेने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, तो आप गलत हैं। ग्लूटेन डाइट से कभी भी नुकसान नहीं पहुंचता है। अगर किसी व्यक्ति को ग्लूटेन से एलर्जी है तो उसे ग्लूटेन डाइट नुकसान पहुंचाती है। सामान्य व्यक्तियों को ग्लूटेन युक्त डाइट लेने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती।
और पढ़ें: Best Herbs For Immunity: 5 हर्ब्स बनेंगी इम्यूनिटी बूस्टर, बदलते मौसम में रखेंगी बीमारियों से फ्री
जिन लोगों को हेयर फॉल की समस्या है, उन्हें ग्लूटेन डाइट लेनी चाहिए। ग्लूटेन डाइट बालों को मजबूत बनाने का काम करती है। अगर आपको ग्लूटेन फ्री डाइट खानी ही है, तो हफ्ते में चार दिएं खाएं और बाकी दिन ग्लूटेन युक्त डाइट लें ताकि आपको इसके फायदे मिले। खाने में गेंहू से बने फूड, जौ और राई डिश शामिल की जा सकती हैं।
कुछ लोगों को सीलिए रोग नहीं होने के बावजूद ग्लूटेन युक्त डाइट लेने के बाद समस्या पैदा हो जाती है। गेहूं से एलर्जी न होने पर भी शरीर में विभिन्न प्रकार के लक्षण दिखने लगते हैं। इसे गैर-सीलिएक ग्लूटेन संवेदनशीलता कहते हैं। अगर आपको ग्लूटेन युक्त खाना खाने के बाद सिर दर्द, थकान, जोड़ों में दर्द आदि समस्या हो, तो बेहतर होगा कि आप ग्लूटेन फ्री खाना ही खाएं और डॉक्टर से इसके बारे में अधिक जानकारी लें।
और पढ़ें: Cream Benefits and Harm: मलाई खाने से शरीर को फायदे होते हैं या नुकसान?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.