
हेल्थ डेस्क. आज के दौर में हर दूसरे इंसान का पेट निकला हुआ है। शरीर से जब टमी बाहर आ जाती है तो इसका असर आत्मविश्वास पर जरूर नजर आता है। लड़कियों के लिए बेली फैट होना काफी इम्बैरेसिंग होता है। वो अपनी मनपसंद के कपड़े नहीं पहन पाती हैं। वक्त इतना होता नहीं कि एक्सरसाइज या फिर जिम ज्वाइन कर पाएं। तो सवाल है कि ऐसे में बेली फैट को कम कैसे करें या इसे बढ़ने से कैसे रोकें।
वैसे तो बाजार में कई प्रोडक्ट मौजूद हैं जो दावा करते हैं कि बेली फैट तुरंत कम हो जाएगा। बिना एक्सरसाइज के एक्ट्रेस की तरह बेली पा सकती हैं। लेकिन ऐसा अमूमन ही होता है। क्लीनिकल कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर शाइस्ता खान ने बेली फैट कम करने के लिए एक स्पेशल ड्रिंक बताया है। उनका कहना है कि इसे पीने से एक महीने के अंदर पेट अंदर चला जाएगा। डॉक्टर शाइस्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है। आइए जानते हैं उनका घरेलू नुस्खा।
स्पेशल ड्रिंक के लिए सामग्री
एलोवेरा जूस
आंवले का जूस
अदरक का रस
बनाने की विधि
200 ml पानी में चार छोटे चम्मच एलोवेरा जूस,4 छोटे चम्मच आंवले का रस और एक छोटा चम्मच अदरक का रस मिक्स कीजिए। सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पी लीजिए। इसे पीने के एक घंटे बाद नाश्ता कीजिए। डॉक्टर शाइस्ता खान की मानें तो एक महीने तक इसे पीने से चमत्कारी फायदा देखने को मिलेगा। ध्यान रखें इस ड्रिंक को डेली पीना है।
तेजी से बेली फैट कम करने के लिए करें ये काम
इस ड्रिंक के साथ अगर एक्सरसाइज को भी शामिल करती हैं तो फिर फायदा तुरंत देखने को मिलेगा। पेट की चर्बी घटाने के लिए डाइट का भी ख्याल रखिए। मसलन हाई प्रोटीन से भरपूर खाना खाइए। फैटी चीजों का सेवन बंद कर दीजिए। खाना खाने के बाद थोड़ा वॉक जरूर कीजिए।
और पढ़ें:
PHOTOS: ‘द केरल स्टोरी'की आसिफा का सेक्सी लुक्स क्या आपने देखा है?
77 साल की महिला पर कुछ अजीब करने का चढ़ा खुमार, बनीं दुल्हन और रचा ली खुद से शादी
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.