जोमैटो CEO के माथे पर दिखा हाई-टेक डिवाइस, क्या यही है बिजनेस माइंड का सीक्रेट?

Published : Jan 05, 2026, 12:34 PM ISTUpdated : Jan 05, 2026, 02:00 PM IST
Benefits of brain stimulation device

सार

Benefits of brain stimulation device: जोमैटो CEO ने ब्रेन-स्टिमुलेशन या न्यूरो-स्टिमुलेशन डिवाइस पहना। जानें इसके स्वास्थ्य लाभ, मेंटल फोकस, तनाव कम करने, नींद में सुधार और दिमाग की परफॉर्मेंस बढ़ाने के वैज्ञानिक फायदों के बारे में।

हाल ही में जोमैटो के CEO दीपेंद्र गोयल एक इंटरव्यू के दौरान हेड के पास एक छोटा सा डिवाइस लगाए हुए दिखाई दिए। कान के ऊपर टेंपल एरिया में लगाइए छोटा सा डिवाइस क्या है? इस बारे में ज्यादातर लोगों के मन में प्रश्न उठ रहा है। आपको बताते चले कि यह छोटा डिवाइस ब्रेन-स्टिमुलेशन या न्यूरो-स्टिमुलेशन डिवाइस, जिसे आम भाषा में tDCS (Transcranial Direct Current Stimulation) कहते हैं। यह एक न्यूरो-वियरेबल डिवाइस की कैटेगरी में आता है। इसे हिररिंग ऐड नहीं कहा जाता बल्कि यह दिमाग की एक्टिविटी को हल्के इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल्स के जरिए स्टिम्युलेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जानिए इस डिवाइस को लगाने से बिजनेसमैन को क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। 

न्यूरो-स्टिमुलेशन डिवाइस के हेल्थ बेनिफिट्स

  • मेंटल फोकस बढ़ाने में मदद: न्यूरो-स्टिमुलेशन डिवाइस को लगाने से पढ़ाई, ऑफिस वर्क या क्रिएटिव टास्क के दौरान कॉन्सन्ट्रेशन बेहतर हो सकता है और बेहतर महसूस होता है। 
  • स्ट्रेस और एंग्जायटी में कमी: इस बारे में कुछ रिसर्च हुई हैं जिसमे सामने आया है कि डिवाइस दिमाग को रिलैक्स कराने में मददगार हो सकता है।
  • डिप्रेशन सपोर्ट थेरेपी – कुछ देशों में डॉक्टर की सलाह से लोग इस डिवाइस को डिप्रेशन मैनेजमेंट में सपोर्ट टूल की तरह भी यूज करते हैं। 
  • स्लीप क्वालिटी सुधारने में मदद – ब्रेन वेव्स को शांत कर नींद की क्वालिटी सुधारने में ये डिवाइस मदद करता है। 
  • एथलीट्स और जिम लवर्स में पॉपुलर: ये डिवाइस फोकस, मोटर स्किल्स और माइंड-मसल कनेक्शन बेहतर करता है। फिटनेस कम्युनिटी में इस डिवाइस को पसंद किया जाता है। 

और पढ़ें: मोगरा गजरा यूज के बाद ना फेंके, हेयर के लिए बनाएं जैसमिन ऑयल

न्यूरो-स्टिमुलेशन डिवाइस कैसे काम करता है?

न्यूरो-स्टिमुलेशन डिवाइस सिर की त्वचा की मदद से बहुत हल्की इलेक्ट्रिक करंट वेव्स दिमाग तक पहुंचाते हैं। ये वेव्स न्यूरॉन्स यानी की दिमाग की सेल्स की एक्टिविटी को बैलेंस करती है। इस डिवाइस से भले ही करंत निकलता हो लेकिन करंट इतना कम होता है कि इससे दर्द महसूस नहीं होता है। जब व्यक्ति इसे लगाता है तो सिर्फ हल्की झुनझुनी महसूस हो सकती है। इसे लगाना बेहद आरामदायक होता है। 

नोट: न्यूरो-स्टिमुलेशन डिवाइस भले ही शरीर को फायदे पहुंचाती हो लेकिन डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद ही इस डिवाइस का इस्तेमाल करना चाहिए। 

और पढ़ें: Best Winter Body Massage Oils: सर्दियों में बॉडी मसाज के लिए ये 6 तेल हैं सुपरफास्ट

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट
बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स