
हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्री राम नेने सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। श्रीराम नेने अक्सर लोगों को हेल्थ के प्रति जरूरी जानकारी देते हैं और फिट रहने के तरीके भी बताते हैं। डॉक्टर नेने ने वेट लॉस करने वाले लोगों को कुछ टिप्स दिए हैं जिन्हें आप भी पढ़ सकते हैं।
डॉक्टर श्रीराम नेने का मानना है की जो लोग वेट लॉस कर रहे हैं उन्हें कभी भी भूखे नहीं रहना चाहिए। वेट लॉस करने वाले अपने खाने में प्रोटीन के साथ ही फाइबर युक्त फूड जरूर खाएं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कभी भी भरपेट खाना ना खाएं। आपको करीब 80 परसेंट तक खाना चाहिए और 20% तक पेट खाली रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको वेट लॉस में बहुत मदद मिलेगी।
डॉक्टर नेने वेट लॉस टिप्स देते हुए कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को देर रात तक नहीं जागना चाहिए। जो लोग देर रात तक जागते हैं वह खाना भी देर से खाते हैं। फिर सोने के बाद उनके खाने का डाइजेशन भी नहीं हो पता है और व्यक्ति का वजन बढ़ जाता है। शाम को जल्दी खाने से और सोने के बीच चार से पांच घंटे का अंतर होना चाहिए ताकि खाना पच जाए और मेटाबॉलिज्म भी ठीक तरीके से काम करें। खाना पचने के बाद व्यक्ति को अच्छी नींद आती है। इससे भी काफी हद तक वेट को कम करने में या मेंटेन करने में मदद मिलती है।
बार-बार खाने की क्रेविंग के कारण व्यक्ति ज्यादा खा लेता है और इससे भी वजन बढ़ता है। डॉ. नेने कहते हैं कि आपको अपनी क्रेविंग पर कंट्रोल करना होगा। आपको जब भी जल्दी-जल्दी भूख लगे तो किसी और टॉपिक के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप अपना मन डिस्ट्रेक्ट करेंगे तो काफी हद तक क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। जब भी आपको भूख लगे तो खाने में मोटा अनाज जैसे कि ब्राउन राइस, ओट्स, ज्वार, बाजरा आदि से बने फूड खाएं। जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।
वेट लॉस के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट लेना ही काफी नहीं है। आपको अपने खान-पान के साथ लिक्विड डाइट पर भी जोर देना होगा। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। भूख लगने पर या क्रेविंग होने पर वेजीटेबल सूप पिएं। इससे आपको कम कैलोरी मिलेगी और पेट भी भरा महसूस होगा।
डॉक्टर नेने कहते हैं कि वजन बढ़ने से न सिर्फ शरीर को दिक्कत होती है बल्कि हार्ट डिजीज, डायबिटीज, नींद न आने जैसी समस्याएं भी चालू हो जाती हैं। ऐसे में वेट को मेंटेन रखना बहुत जरूरी है। आपका वेट कब घट रहा है या कब बढ़ रहा है इसकी निगरानी करनी जरूरी है। आप घर में वेट मशीन भी रख सकते हैं ताकि आपको बढ़ते और घटने वजन की जानकारी मिल सके।
और पढ़ें: बालों की हर समस्या का एक ही समाधान? जानें अरंडी तेल के राज
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.