
कनाडा में एक किशोर को H5 बर्ड फ्लू होने की खबर है। डॉक्टरों ने बताया कि उसे H5 इन्फ्लूएंजा वायरस से होने वाला एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस संक्रमण हुआ है। किशोर के टेस्ट पॉजिटिव आने की रिपोर्ट पश्चिमी प्रांत की वेबसाइट पर शनिवार को प्रकाशित हुई।
बीमार किशोर फ्रेजर हेल्थ क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल बीसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती है। बीसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की पब्लिक हेल्थ लैब में उसका H5 पॉजिटिव टेस्ट आया। स्वास्थ्य अधिकारी उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जो संक्रमित किशोर के संपर्क में आए थे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2003 से अब तक पांच देशों में H5N1 के 903 मामले सामने आए हैं। इनमें से 464 मामले गंभीर थे। विशेषज्ञों का कहना है कि H5N1 के कई लक्षण इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 जैसे ही होते हैं। अमेरिका में H5N1 का पहला मामला 2024 में सामने आया था।
H5N1, H7N9, H7N7, H9N2 जैसे एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस इंसानों में फैल सकते हैं और बीमारी पैदा कर सकते हैं। H5N1 का संक्रमण होने पर मृत्यु दर 50% तक हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि संक्रमित पक्षियों को छूने या उनका मांस काटने से यह वायरस इंसानों में फैल सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.