
Cinnamon Powder Benefits: हाल ही में एक्टर हर्षवर्धन राणे ने बताया था कि वो फैट बर्न करने के लिए दालचीनी खाते हैं। वो अपने साथ इसे लेकर चलते हैं। एक्टर ने इसे अपना नेचुरल फैट बर्नर कहा और बताया कि इसी की मदद से वे स्लिम और फिट रहते हैं। एक्टर के इस बात से डॉक्टर भी इत्तेफाक रखते हैं। वो बताते हैं कि दालचीनी केवल एक मसाला नहीं, बल्कि एक सुपरफूड है। आइए जानें दालचीनी के 8 बेहतरीन फायदे जो शरीर को तंदुरुस्त बनाते हैं।
दालचीनी शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है, जिससे ग्लूकोज को एनर्जी में बदलने में मदद मिलती है और फैट स्टोर नहीं होता। इसमें मौजूद Cinnamaldehyde नामक तत्व शरीर की थर्मोजेनेसिस (heat production) को बढ़ाता है जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
टाइप 2 डायबिटीज या इंसुलिन रेसिस्टेंस से जूझ रहे लोगों के लिए दालचीनी बहुत फायदेमंद है। यह खाने के बाद ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकती है। रोजाना आधा चम्मच दालचीनी भी असर दिखा सकती है।
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बनाए रखती है।
इसके वातहर गुण (carminative properties) गैस, अपच और सूजन में राहत देते हैं। साथ ही यह आंतों को पोषण करने में मदद करती है। जिन लोगों को स्लो डाइजेशन या संवेदनशील आंत की बीमारी (IBS) जैसी समस्याएं हैं, उन्हें यह आराम दे सकती है।
दालचीनी में नैचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह त्वचा और मुंह की कई तरह की बैक्टीरियल प्रॉब्लम्स में फायदेमंद है।
नियमित सेवन से याददाश्त, एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता में सुधार हो सकता है। यह दिमागी थकान को दूर रखने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: खाने का बढ़ जाएगा दोगुना स्वाद, थाली में एड करें करौंदे की चटनी
शरीर में लंबे समय तक बनी रहने वाली सूजन कई बीमारियों की जड़ होती है, जैसे कि गठिया और दिल की बीमारियां। दालचीनी में मौजूद पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
दालचीनी की एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज़ मुंहासों और एजिंग साइन को कम करने में मदद करती हैं। दालचीनी और शहद का फेस मास्क सदियों पुराना नुस्खा है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
हर रोज आप 1 चम्मच दालचीनी पाउडर खा सकते हैं। दलिया में छिड़कें, चाय में डालें या स्मूदी में मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।
और पढ़ें: Fake Vs Real Kesar: हर धागा नहीं होता असली! केसर की पहचान का असली फॉर्मूला जानिए व्यापारी से
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.