किस विटामिन की कमी के कारण पीले होते हैं दांत, ऐसे पाएं छुटकारा, करें ये घरेलू उपाय

Published : Mar 22, 2025, 03:53 PM IST
teeth

सार

Teeth Cleaning Tips: दांतों का पीलापन विटामिन डी की कमी से हो सकता है। विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, जो दांतों को मजबूत बनाता है। धूप, अंडे, और सप्लीमेंट्स से विटामिन डी की कमी दूर करें।

Oral Healt: अगर किसी के दांत पीले दिखने लगें तो सबसे पहला अंदाजा यही लगता है कि यह व्यक्ति अपने दांतों की ठीक से सफाई नहीं करता होगा। अक्सर ऐसा होता है कि दांतों की ठीक से सफाई न करने, ओरल हेल्थ का ख्याल न रखने और दांतों की सड़न की वजह से दांत पीले (Yellow Teeth) दिखने लगते हैं। लेकिन, पीले दांतों की वजह सिर्फ मुंह की ठीक से सफाई न करना ही नहीं बल्कि एक अहम विटामिन की कमी भी है। यहां जानें वह कौन सा विटामिन है जिसकी कमी को पूरा करके पीले दांतों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

किस विटामिन की कमी से पीले दांत होते हैं (Which Vitamin Deficiency Causes Yellow Teeth

सूर्य की रोशनी से मिलने वाले विटामिन डी की कमी की वजह से दांतों का रंग फीका पड़ सकता है और दांत पीले दिखने लगते हैं। विटामिन डी की कमी होने पर शरीर के लिए कैल्शियम को अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है। विटामिन डी और कैल्शियम मिलकर दांतों के इनेमल को मजबूत रखते हैं जिससे दांत सफेद और चमकदार दिखते हैं। ऐसे में जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो दांत पीले दिखने लगते हैं।

विटामिन डी की कमी को कैसे दूर करें (How to overcome Vitamin D deficiency)

  1. विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए इसका मुख्य स्रोत यानी धूप ली जा सकती है।
  2. अगर आप दिन में 15 मिनट भी धूप सेंकते हैं तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है।
  3. विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए अंडे, मशरूम और मछली भी खा सकते हैं।
  4. विटामिन डी फोर्टिफाइड दूध, संतरे का जूस, दही और ब्रेकफास्ट सीरियल्स को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
  5. इस कमी को दूर करने के लिए विटामिन डी सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं।

पीले दांतों के लिए घरेलू उपाय (Home remedies for yellow teeth)

अगर दांत पीले हो गए हैं तो इस पीलेपन को दूर करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी को पीसकर दांतों पर रगड़ सकते हैं। इसके नेचुरल गुण दांतों को अच्छी तरह साफ करते हैं।

  1. ब्रश पर बेकिंग सोडा लगाएं और इससे दांत साफ करें। पीलापन कम होने लगता है।
  2. पीले दांतों को सफेद करने के लिए नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग की जा सकती है।
  3. नीम का दातुन या नीम का पाउडर दांतों पर रगड़ने से भी दांतों का पीलापन दूर होता है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत