
Heat stroke treatment at home: गर्मियों में बढ़ता तापमान न केवल असहनीय हो जाता है, बल्कि यह हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। जब शरीर जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है और तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता, तब हीट स्ट्रोक हो सकता है। यह स्थिति अत्यधिक डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द और बेहोशी जैसी समस्याओं को पैदा कर देती है। इसलिए, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कुछ घरेलू और वैज्ञानिक उपाय अपनाने जरूरी हैं। आइए जानते हैं ऐसे 7 उपाय, जो आपके शरीर को ठंडा रखकर गर्मी से सुरक्षा देंगे।
1. आम पन्ना और बेल का शरबत पिएं
गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए आम पन्ना और बेल का शरबत बेहद फायदेमंद होते हैं। आम पन्ना बनाने के लिए कच्चे आम को उबालकर उसमें पुदीना, काला नमक और जीरा मिलाकर पिएं। यह न केवल ठंडक पहुंचाता है, बल्कि हीट स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है। बेल का शरबत भी शरीर को ठंडा रखता है और पाचन को मजबूत बनाता है।
2. प्याज रस से हीट स्ट्रोक से बचाव
प्याज को हीट स्ट्रोक के लिए एक प्राकृतिक उपचार माना जाता है। अगर आपको लू लग जाए, तो प्याज का रस कानों के पीछे और नाभि पर लगाना चाहिए। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। इसके अलावा, रोजाना कच्चा प्याज खाने से भी शरीर को लू से बचाने में मदद मिलती है।
3. हीट स्ट्रोक से बचाएगा भरपूर पानी और इलेक्ट्रोलाइट
गर्मी में पसीने के कारण शरीर से नमक और पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ पीने से शरीर में नमक और मिनरल्स की कमी पूरी होती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
4. गर्मी में हल्के और ढीले कपड़े पहनें
गर्मी में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए कॉटन या लिनन जैसे हल्के और ढीले कपड़े पहनें। गहरे रंग के कपड़े गर्मी को ज्यादा अवशोषित करते हैं, इसलिए हल्के रंग के कपड़ों का चुनाव करें। जब भी बाहर जाएं, तो सिर पर टोपी, दुपट्टा या छाता जरूर लें ताकि सीधी धूप से बचा जा सके।
5. मटके का पानी पिएं
फ्रिज का ठंडा पानी शरीर के तापमान को अचानक गिरा सकता है, जिससे गले में खराश या सर्दी-जुकाम हो सकता है। इसके बजाय, मटके का पानी पिएं, जो स्वाभाविक रूप से ठंडा होता है और शरीर को आराम देता है। यह न केवल गर्मी से राहत देता है, बल्कि पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है।
6. दोपहर में धूप से बचें
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक सूरज की किरणें सबसे ज्यादा तेज होती हैं, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान बाहर निकलने से बचें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को ढककर, सनस्क्रीन लगाकर और पानी की बोतल साथ लेकर जाएं।
7. ठंडे पैक और स्नान करें
अगर शरीर अधिक गर्म महसूस हो रहा हो, तो ठंडे पानी से नहाएं या पैरों और गर्दन पर ठंडी पट्टियां लगाएं। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। खासतौर पर सोने से पहले पैरों को ठंडे पानी में डुबोना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर की गर्मी कम होती है और अच्छी नींद आती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.