
Gestational Age: एक कपल शादी के एक महीने बाद गायनोलॉजिस्ट के पास जाता है। गायनोलॉजिस्ट महिला के लक्षणों को जांचने के बाद अल्ट्रासाउंड की सलाह देती हैं। जब अल्ट्रासाउंड किया जाता है, तो पता चलता है कि महिला को 6 हफ्तों का गर्भ है, यानी कि महिला प्रेग्नेंट है। जब डॉक्टर ने यह बात पति और पत्नी को बताई, तो दोनों की शक्ल देखने लायक थी। पति तुरंत कहता है कि हमारी शादी को तो एक ही महीना हुआ है, तो आखिर 6 हफ्ते का गर्भ कैसे हो सकता है?
यह सिर्फ एक कपल की प्रॉब्लम नहीं बल्कि ज्यादातर लोगों की प्रॉब्लम हो सकती है। इस बारे में डॉक्टर शोभा फर्टिलिटी सेंटर की डॉक्टर शोभा ने एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में डॉक्टर बताती हैं कि उन्होंने कपल्स के बीच कन्फ्यूजन बढ़ने से पहले उनकी समस्या को दूर किया। तो आइए जानते हैं कि आखिर कैसे यह कैसे संभव हो सकता है?
डॉ शोभा कहती हैं कि गर्भ की उम्र का निर्धारण महिला के पीरियड्स की डेट से किया जाता है। यानी कि जब महिला को पीरियड्स आते हैं, उसी दिन से प्रेग्नेंसी का समय काउंट किया जाता है। अगर महिला पीरियड्स होने के बाद शादी करती है और फिर वह शादी के पहले दिन ही कंसीव कर लेती है, तो एक महीने बाद गर्भ छह हफ्ता का कहलाएगा। डॉक्टर शोभा जब कपल्स को ये बात समझाती हैं, तो उनका कंफ्यूजन दूर हो जाता है।
और पढ़ें: सुष्मिता सेन की उम्र में हार्ट अटैक कॉमन? 45+ वूमन इन संकेतों को न करें इग्नोर
1.गर्भकाल की शुरुआत कब से मानी जाती है?
उत्तर: अंतिम माहवारी की पहली तारीख को गर्भकाल की शुरुआत माना जाता है।इस तारीख से डॉक्टर 40 हफ्ते (280 दिन) की प्रेग्नेंसी गिनते हैं।
2.कब पहला अल्ट्रासाउंड सटीक माना जाता है?
उत्तर: पहली तिमाही (0–12 हफ्ते) में अल्ट्रासाउंड को डॉक्टर सटीक मानते हैं। इसमें भ्रूण की लंबाई मापी जाती है।
3.क्या अल्ट्रासाउंड से प्रेग्नेंसी की सही उम्र पता चलती है?
उत्तर: CRL (Crown-Rump Length) से प्रेग्नेंसी की उम्र लगभग 95% तक सही पता चल जाती है।
और पढ़ें: International Men's Day: सबसे ज्यादा पुरुषों में मौत का कारण हैं ये 4 खतरनाक बीमारियां
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.