
Deadly Diseases in Men: 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेंस डे (International Mens Day) मनाया जाता है। इस खास दिन को मनाने का उद्देश्य पुरुषों संबंधी समस्याओं और उपलब्धि से जुड़ा है। चाहे बात दुनिया की करें या फिर देश की, पुरुषों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। ऐसी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जो पुरुषों की मौत का सबसे ज्यादा कारण बन रही हैं। यह समस्याएं लाइफस्टाइल फैक्टर जैसे की खराब डाइट, एक्सरसाइज, स्मोकिंग, मोटापा आदि से जुड़ी हुई हैं। आइए जानते हैं आखिर वह कौन सी बीमारियां हैं, जो पुरुषों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही हैं और उनकी मौत का कारण बन रही हैं।
पुरुषों में 50% दिल के दौरे 50 साल से कम उम्र में आते हैं। NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में हार्ट अटैक से 28,005 मौतें हुईं और 2022 में 32,457 लोगों की जान गई। पुरुषों में हार्ट अटैक का खतरा महिलाओं की तुलना में अधिक होता है। लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में ही हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, मोटापा, टेंशन आदि हृदय रोग का कारण बन रहे हैं। अगर कम उम्र में ही पुरुष अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें तो इस रोग की गंभीरता को कम किया जा सकता है।
लंग कैंसर भी ऐसी खतरनाक बीमारी के रूप में सामने आ रही है, जिसका खतरा महिलाओं से अधिक पुरुषों को है। लंग कैंसर का कारण तंबाकू के सेवन से जुड़ा है। हालांकि फेफड़े का कैंसर वायु प्रदूषण या अन्य वातावरण के फैक्टर से भी हो सकता है। अगर तंबाकू और धूम्रपान को बंद कर दिया जाए, तो पुरुषों में लंग कैंसर की बीमारी को कम किया जा सकता है।
और पढ़ें: सुष्मिता सेन की उम्र में हार्ट अटैक कॉमन? 45+ वूमन इन संकेतों को न करें इग्नोर
पुरुषों में स्ट्रोक मेजर हेल्थ इश्यू में शामिल है। जिन लोगों को हार्ट संबंधी समस्या होती है, उनमें स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। कुछ समस्याएं जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करके स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।
एक अध्ययन (Pub Med) में पाया गया कि 45 साल या उससे अधिक उम्र वाले वयस्कों में डायबिटीज की दर — पुरुषों में ~19.6% है। भारत में डायबिटीज की बीमारी महामारी की तरफ फैल रही है। यह सिर्फ महिलाओं को नहीं बल्कि पुरुषों को भी बड़ी संख्या में अपना शिकार बना रही है। डायबिटीज के कारण सीरियस कॉम्प्लिकेशन जैसे हार्ड डिजीज, नर्व डैमेज या किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। हेल्दी डाइट की मदद से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है।
और पढ़ें: Naturopathy Day 2025: होम्योपैथी Vs नेचुरोपैथी दोनों में क्या है अंतर, जानें कौन है बेस्ट
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.