10 Habits to maintain gut health:गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट डॉ. पाल मनिकम ने सोशल मीडिया पर 10 Gut Health Habits बताई हैं, जो आपकी डाइजेशन को बेहतर बनाती हैं और शरीर को एनर्जी से भर देती हैं। जानें कौन सी आदतें गट हेल्थ को सुधार सकती हैं।
गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट डॉ. पाल मनिकम सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं और समय समय पर यूजर्स को पेट या गट से जुड़ी जरूर जानकारी देते हैं। इससे न सिर्फ लोग अवेयर होते हैं बल्कि हेल्दी रहने के लिए कई बातें भी सीखते हैं। डॉ. पाल ने हाल ही में सोशल मीडिया में 10 ऐसी हेल्दी गट हैबिट्स (Gut Health Habits) के बारे में जानकारी दी है, जो आपको न सिर्फ हेल्दी बनाएंगी बल्कि नए साल में आप खुद क हेल्दी फील करें।
जब खाने को अच्छी तरीके से चबाया जाता है, तो डाइजेशन बेहतर होता है। साथ ही ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। इससे शरीर में न्यूट्रिशन अच्छी तरीके से अब्जॉर्ब होता है। आपको 20 मिनट तक चबा कर खाना चाहिए।
अगर आप अपनी गट हेल्थ को अच्छा रखना चाहते हैं, तो भरपेट खाने के बजाय 80% पेट ही भरें। ओवरईटिंग न करें ताकि शरीर में इन्फ्लेमेशन या सूजन कम हो सके। इससे आपके गट को स्पेस मिलेगा और यह बेहतर तरीके से काम करेगा।
आप जल्दी उठकर सुबह की 10 मिनट की धूप जरूर लें। ऐसा करने से न सिर्फ आपका मूड बेहतर होगा बल्कि विटामिन D भी मिलेगी और बॉडी भी काफी रिलैक्स महसूस करेगी।
जब भी खाना खाए, तो उसके बाद बैठने या लेटने की भूल न करें। अगर आप 10 मिनट तक वॉक करते हैं, तो इससे डाइजेशन बेहतर होता है और शुगर भी ब्लड में मेंटेन रहता है।
आपको हफ्ते में तीन बार फर्मेंटेड फूड जरूर खाना है। यह आपकी गट हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करता है। आप खाने में दही, डोसा, किमची जैसे नेचुरल प्रोबायोटिक ले सकते हैं। इससे गट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
सुबह 8:00 बजे से शाम को 8 बजे तक का 12 घंटे का ईटिंग विंडो रूल फॉलो करना चाहिए। इससे आपका गट रिपेयर होता है और यह शरीर को बेहतर तरीके से डिटॉक्स करता है।
अपने माइक्रोबायोम को रीजेनरेट करने के लिए आपको 11 बजे से पहले सो जाना चाहिए। आप जितनी देर से सोते हैं, उतना डायजेशन खराब होता है और अगले दिन क्रेविंग बढ़ती है।
अपने खाने में एक फ्रूट और तीन वेजिटेबल्स जरूर शामिल करें। फ्रूट्स और वेजीटेबल में पर्याप्त फाइबर्स होते है जो आपको स्वस्थ्य बनाएंगे।
रोजाना 5 से 10 पेज किताब के जरूर पढ़ें। ऐसा करने से न सिर्फ आपका फोकस बढ़ता है बल्कि स्ट्रेस कम होता है और दिमाग बेहतर तरीके से सोच सकता है।
रोजाना आपको सनलाइट में बैठना, पूजा करना, म्यूजिक सुनना या फिर अपना पसंदीदा काम जरुर करना चाहिए। पसंदीदा काम करने से स्ट्रेस कम होता है और गट मूवमेंट बेहतर होता है। साथ ही हीलिंग प्रोसेस तेज होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.