सूखे बादाम या भीगे बादाम? क्या है इसे खाने का सबसे सही आयुर्वेदिक तरीका

Published : Nov 24, 2023, 02:48 PM IST
Dry Almonds or Soaked Almonds

सार

Dry Almonds or Soaked Almonds What the best?: भीगे बादाम वर्सेज सूखे बादाम हमेशा से बहस का मुद्दा रहे हैं। यहां जानें दोनों के लाभ और आपको किसे प्राथमिकता देनी चाहिए।

हेल्थ डेस्क : बादाम को एक सुपरफूड माना जाता है जो अच्छे स्वास्थ्य और फिट दिमाग को लाभ पहुंचाता है। यह वास्तव में आपको न्यूट्रीशन प्रदान करता है जो आपको सभी लेवल पर मदद करता है। लेकिन भीगे हुए बादाम या सूखे, कौन से बेहतर हैं? इससे आप ही नहीं कई लोग भ्रमित हो रहते हैं। भीगे बादाम वर्सेज सूखे बादाम हमेशा से बहस का मुद्दा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अन्य मेवों की तुलना में बादाम में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ई, राइबोफ्लेविन और नियासिन सबसे अधिक होता है। क्या आप जानते हैं कि बादाम भिगोने से शरीर द्वारा अवशोषित पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है? यहां जानें दोनों के लाभ और आपको किसे प्राथमिकता देनी चाहिए।

भीगे हुए बादाम के फायदे 

भीगे हुए बादाम इसलिए बेहतर माने जाते हैं क्योंकि इसे खाने से पहले छिलका उतारना पड़ता है। बादाम के छिलके में 'टैटिन' पाया जाता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। यदि मेवों को छील दिया जाए तो वे आसानी से पोषक तत्व छोड़ देते हैं। भीगे हुए बादाम को पचाना हमेशा आसान होता है।

बादाम भिगोने का सही तरीका

सही तरीका यह है कि कांच की कटोरी, कप में कुछ बादाम डालकर फिल्टर पानी में भिगो दें। इसे हल्के से ढक देना चाहिए और 5-8 घंटे तक यूं ही रखा रहना चाहिए। अब पानी निकाल लें और छिलका उतार दें। लोग इसे सुबह छीलकर तुरंत खाना पसंद करते हैं। बादाम सबसे स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स में से एक है। बादाम खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है, इसका सीधा सा कारण यह है कि आप अधिक खाने से बचें, क्योंकि बादाम आपका पेट भरा हुआ रखता है। बादाम पाचन में भी मदद करता है।

बादाम के फायदे

बादाम विटामिन ई से भरपूर होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और उम्र बढ़ने व सूजन को भी रोकते हैं। ऐसा नहीं है कि सूखे बादाम खाना स्वास्थ्यवर्धक नहीं है या किसी को इससे बचना चाहिए, बात सिर्फ यह है कि इन्हें भिगोने से इसकी कार्यक्षमता बढ़ जाती है।

और पढ़ें-  Frozen Peas Side Effects: आप भी खाते हैं फ्रोजन मटर, तो इन बातों पर जरूर करें गौर नहीं तो...

विंटर में घी खाने के कई फायदे, जानें कैसे करें इसे अपनी डाइट में शामिल

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा