मेयोनीज सेहत के लिए कितना है खतरनाक? जानें हकीकत

Published : Feb 05, 2025, 02:54 PM IST
mayonnaise

सार

मेयोनीज खाने में स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसमें ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट अधिक होता है, जो दिल की सेहत के लिए हानिकारक है। इसके अधिक सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।

हेल्थ डेस्कः आज के आधुनिक खानपान में मेयोनीज का एक अलग ही स्थान है। यह एक लोकप्रिय सॉस है, जिसे अक्सर सैंडविच, बर्गर, मोमोज के साथ खाया जाता है। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। इसे बनाने में बहुत सारा तेल इस्तेमाल किया जाता है। अगर इसे हर दिन खाया जाए, तो सेहत खराब हो सकती है। माना जाता है कि मेयोनीज से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। डॉ. विपुल इस बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या वाकई ऐसा होता है?

ये भी पढ़ें- इंस्टा रेसिपी देख आप भी पीते हैं कांजी, तो जानें किन लोगों के लिए यह है खतरनाक

क्या मेयोनीज खाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है?

विशेषज्ञों का कहना है कि मेयोनीज का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा सीधे तौर पर नहीं बढ़ता है। अगर इसका अधिक सेवन किया जाए, तो यह दिल की सेहत पर असर डाल सकता है। दरअसल, मेयोनीज में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। ये फैट दिल की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इससे खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे धमनियों में ब्लॉकेज होता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें- New Research: सिगरेट न छूने पर भी इस कारण से तेजी से फैल रहा Lung cancer

मेयोनीज में सोडियम की मात्रा भी बहुत होती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है और हाई बीपी दिल की बीमारियों का एक बड़ा कारण है। इसके अलावा मेयोनीज में पोषक तत्वों की कमी होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिसके सेवन से वजन बढ़ सकता है। वजन कई बीमारियों को आमंत्रित कर सकता है। अगर आपको पहले से ही दिल और बीपी की समस्या है, तो आपको इसे खाने से बचना चाहिए, या डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। मेयोनीज का सेवन कैसे करें? मात्रा का ध्यान रखें। स्वस्थ विकल्प चुनें। संतुलित आहार लें।

ये भी पढ़ें- 40+ के बाद भी आंख नहीं होगी कमजोर, चश्मा से बचने के लिए खाएं 5 Superfoods

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत