
हेल्थ डेस्क: वजन कम करना और सुरक्षित तरीके से वेट लॉस करने में अंतर होता है। साल 2024 में लोगों ने वेट लॉस के लिए कई तरीके अपनाएं। यहां पर हम आपको उन एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिनका ज्यादातर इस्तेमाल कर लोगों ने मोटी कमर को पतला करने में किया। आप भी रोजाना पॉपुलर एक्सरसाइज की मदद से वजन घटा सकते हैं।
12 मिनट प्रति मील की गति से 30 मिनट दौड़ने भर से व्यक्ति आसानी से 272 कैलोरी बर्न कर सकता है। साल 2024 में रनिंग की मदद से लोगों ने वजन घटाया। ट्रेडमील की बजाय खुले आसमान के नीचे रनिंग को बेस्ट बताया गया। अगर रोजाना 20 से 30 मिनट तक धीमी गति से भागा जाता है तो वेट को मेंटेन रखने में मदद मिलती है।
बचपन में जंप रोप लोगों का पसंदीदा खेल होता है लेकिन बड़े होने पर यही एक्सरसाइज बहुत कठिन लगने लगती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जंप रोप की मदद से आसानी से वजन कम किया जा सकता है। अगर मध्यम गति से भी 1 मिनट तक जंप रोप किया जाता है तो आप करीब 12 कैलोरी 1 मिनट में घटा सकते हैं। इस साल वेट लॉस के लिए जंप रोप या रस्सी कूद लोगों के बीच खूब पॉपुलर रहा।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज न सिर्फ दुबली मसल्स को मजबूत बनाती है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है। इसका सीधा असर कैलोरी बर्न पर पड़ता है। कैलोरी बर्न होने से वजन भी घटना शुरू हो जाता है। जब भारी वजन उठाया जाता है तो मसल्स मजबूत होती हैं। अगर रोजाना 30 मिनट तक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की जाए तो करीब 102 कैलोरी बर्न की जा सकती है। जिम में लोगों ने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की मदद से वजन घटाया।
और पढ़ें: Year Ender 2024: थुलथुल पेट की चर्बी हुई गायब, इस साल पॉपुलर हुई ये Diet
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.