बिना दवा फैटी लिवर हो जाएगा छूमंतर, बस 3 एक्सरसाइज को डेली लाइफ में करें शामिल

हेल्थ डेस्क. खराब लाइफस्टाइल की वजह से लिवर में सूजन और फैट जमा हो जाता है, जिसे फैटी लिवर कहते हैं। यह कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप फैटी लिवर को खत्म कर सकते हैं, बस 3 एक्सरसाइज और लाइफस्टाइस में कुछ बदलाव करके।

Nitu Kumari | Updated : Mar 01 2023, 04:49 PM IST
16

ट्रांस फैट, शराब, शुगर और तले हुए मसालेदार भोजन फैटी लिवर रोग के लिए जिम्मेदार होते हैं। लिवर  शरीर के प्रमुख अंगों में से एक है जो जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है और फैट को पचाने योग्य बनाने में मदद करता है।लिवर पर फैट का जमाव इसके काम में बाधा पहुंचाता है। जिसकी वजह से कई बीमारियां हो सकती हैं। डाइट और जीवनशैली में कुछ बदलाव करके इसे रोका जा सकता हैं।

26

फैटी लिवर को दूर करने के लिए एक्सरसाइज
फैटी लिवर को खत्म करने के लिए डाइट की क्वालिटी , मात्रा और वक्त पर गौर करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित व्यायाम भी करना चाहिए। यहां कुछ प्रभावी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं।

36

कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज
कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज फैटी लिवर को कम करने में मदद करता है। ये लिवर में वसा को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। 

Related Articles

46

हर रोज वॉक करें
सुबह या शाम को 45 मिनट का वॉक जरूर करना चाहिए। पैदल चलने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और फैटी लिवर को दूर रखने में मदद मिलती हैं। 

56

योग को जीवन में करें शामिल
फैटी लिवर को ठीक करने में योग बहुत प्रभावी है क्योंकि इसके कई आसन लिवर को उत्तेजित करने और उसके कार्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। कपालभाति प्राणायाम जैसे योग आसन करें जो पूरे शरीर में ब्लड फ्लो में सुधार करता है। जो लिवर के लिए बहुत अच्छा होता है।

66

लाइफस्टाइल में करें छह बदलाव
1. शक्कर से लिवर को होता है खतरा। इसलिए इसे खाने से बचें। 
2. तैलीय और मसालेदार भोजन को बोले ना। तैलीय भोजन खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है जो व्यक्ति में मोटापे को प्रेरित कर सकती है।
3.शराब का सेवन कम करें और खूब पानी पिएं।
4.अपने आहार में ओमेगा 3 शामिल करें। मछली, मेवे, बीज, पौधों के तेल, सोयाबीन के तेल आदि फैटी लिवर को कम करने में मदद करती हैं।
5. प्रोटीन डाइट को बोले हां।  एक कम कार्ब और उच्च प्रोटीन आहार मेटाबॉलिज्म के लिए वरदान होता है। साथ ही पहले से मौजूद बीमारियों को भी कम कर सकता है।
6. अच्छी नींद लें। दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेने से फैटी लिवर रोग के जोखिम को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

और पढ़ें:

दिन में 22 घंटे सोती है ये महिला, खाने की भी नहीं होती फिक्र, जानें किस बीमारी की शिकार है वो

अमेरिका में शिगेला बैक्टीरिया का खतरा, आइए जानते हैं कैसे हेल्थ को प्रभावित करता है ये खतरनाक बग
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos