
हड्डियां शरीर को मजबूती प्रदान करती हैं और साथ ही आकार भी देती हैं। वहीं मांसपेशियां हड्डियों की रक्षा और सहारा देने का काम करती हैं। सोचिए मांसपेशियां ही हड्डियों की तरह कठोर बनने लगे तो क्या होगा? राजस्थान के जैसलमेर से एक ऐसा ही केस सामने आया जहां 9 साल का बच्चा रेयर जेनेटिक बीमारी स्टोन मैन सिंड्रोम से पीड़ित पाया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि 20 लाख लोगों में से किसी एक को ये बीमारी होती है। जोधपुर एम्स अस्पताल के डॉक्टर्स भी इस बीमारी को लेकर हैरान हैं। जानिए स्टोन मैन सिंड्रोम के लक्षण क्या होते हैं और बीमारी के ठीक होने की संभावना कितनी रहती है।
स्टोन मैन सिंड्रोम एक रेयर जेनेटिक डिजीज है, जिसे फाइब्रोडिस्प्लासिया आसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा(FOP) कहा जाता है। इस बीमारी में शरीर के सॉफ्ट टिश्यू जैसे मसल्स असामान्य रूप से हड्डी में बदलने लग जाती है। शरीर धीरे-धीरे स्टोन की तरह कठोर होने लगता है। इसे मेडिकल भाषा में “ऑसिफिकेशन” कहा जाता है। ACVR1 जीन में बदलाव के कारण ये बीमारी होती है। बीमारी के कारण शरीर की मूवमेंट धीमे-धीमे कम होने लगती है।
और पढ़ें: 102 साल की 'ओल्ड बेबी', 50 साल से नहीं गईं अस्पताल! ये है लंबी उम्र का राज
अभी तक इस बीमारी का कोई भी इलाज डॉक्टर्स के पास नहीं है।समस्या होने पर डॉक्टर केवल लक्षणों को कंट्रोल करने और दर्द कम करने के लिए मरीज को मेडिसिंस देते हैं। अगर पीड़ित व्यक्ति चोट से बचाव करता है, तो लक्षणों को बढ़ने से रोका जा सकता है। ऐसे व्यक्ति को बिना डॉक्टर की सलाह के कोई सर्जरी नहीं करानी चाहिए और साथ ही दवा का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.