
फूड डेस्क.रोजाना सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? यह सवाल ज्यादातर लोगों के मन में होता है। पोषण से जुड़े कई मिथक लोगों में फैले हुए हैं, खासकर जब वजन घटाने और वजन बढ़ाने जैसे विषय आते हैं तो क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए इस बारे में सोचना पड़ता है। इस बारे में एक्सपर्ट्स ने पूरी जानकारी दी है। तो चलिए इसके बारे में हम यहां विस्तार से बताते हैं।
केला किसे फायदा पहुंचाता है
केला उन सभी लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है जिन्हें पाचन संबंधी समस्या होती है या खाना खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा होती है। ऐसे में अगर आप अपने दिन की शुरुआत केले से करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। खासतौर पर हफ्ते में 2-3 बार केला जरूर खरीदें, इन्हें प्लास्टिक बैग में रखने की बजाय कपड़े के थैले में रखकर इस्तेमाल करें। इसके अलावा केले में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दिल और त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार होते हैं।
भीगी हुई किशमिश
अगर आप अपने शरीर में एनर्जी की कमी महसूस करते हैं और दिन भर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करें। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। खासतौर पर महिलाएं पीरियड्स से 10 दिन पहले भीगी हुई किशमिश का सेवन करें तो उन्हें अद्भुत फायदे होंगे। इसके लिए आप 6-7 भीगी हुई किशमिश खा सकते हैं।
भीगे हुए बादाम
अगर आपको इंसुलिन रेजिस्टेंस, डायबिटीज, पीसीओ, फर्टिलिटी की समस्या, नींद न आने जैसी समस्याएं हैं तो आप रोजाना सुबह खाली पेट चार-पांच बादाम जरूर खाएं। बादाम में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, अगर आप इसका लगातार सेवन करते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। खासतौर पर महिलाएं पीरियड्स से 10 दिन पहले 4-6 भीगे हुए बादाम का सेवन करें तो उन्हें अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। इसके अलावा बादाम में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है। ये वजन कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सुबह खाली पेट इन चीजों को खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
और पढ़ें:
बच्चों के विकास, याददाश्त और माइंड के लिए तत्काल फॉलो करें ये डाइट
शहद के साथ गलती से भी ना खाएं ये 8 चीजें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.