263 किलो के बंदे ने नाश्ते में ये 2 चीजें खाकर घटाया 159 kg वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख घूम गया लोगों का माथा

मोटापा कई तरह की बीमारियों की वजह हो सकती है। जर्मनी के रहने वाले माइकल मेहलर ने 159 kg वजन कम करके सबको दंग कर दिया। उनका वजन 263 किलो था। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही है।

Nitu Kumari | Published : Jun 6, 2023 2:36 AM IST / Updated: Jun 06 2023, 10:45 AM IST

हेल्थ डेस्क. मोटापा कई जानलेवा बीमारियों की वजह बन सकता है। डायबिटीज, कैंसर और हार्ट अटैक का शिकार आप इसकी वजह से हो सकते हैं। वजन का बढ़ना आसान होता है। लेकिन उसे कम करना उतना ही मुश्किल। जिम, डाइटिंग और घरेलू उपाय के जरिए लोग अपने वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। लेकिन रिजल्ट इतनी जल्दी दिखाई नहीं देता है। क्योंकि वजन कम करना एक लंबा प्रोसेस है। जर्मनी के 38 साल के माइकल मेहलर (Michael Mehler) ने तीन साल में तगड़ी कोशिश के बाद 159 किलो से अधिक वजन कम किया है। आइए जानते हैं उनका वेट लॉस जर्नी (Weight loss journey)।

बेरियाट्रिक स्लीव सर्जरी का लिया सबसे पहले सहारा

माइकल मेहलर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके वेट लॉस जर्नी की तस्वीरें भरी पड़ी हैं। 263 किलो के माइकल मेहलर अब एक हैंडसम हंक बन गए हैं। वजन घटाने से पहले उनके शर्ट का साइज 10XL था। वो 74 इंच साइज के पैंट पहनते थे। इतना ही नहीं वो तीन फिट तक चल भी नहीं पाते थे। तीन साल पहले मेहलर ने वेट लॉस जर्नी की शुरुआत की। साल 2020 में उन्होंने सबसे पहले बेरियाट्रिक स्लीव सर्जरी करवाई । जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही 23 किलो वजन कम कर लिया। बता दें कि इस सर्जरी में पेट का एक बड़ा हिस्सा सर्जरी के जरिए काटकर हटा दिया जाता है। जिससे पेट छोटा हो जाता है और मोटे लोगों का भोजन कम हो जाता है। कम खाने में ही उनका पेट भर जाता है।

जिम में घंटों बहाया पसीना

इसके बाद जर्मनी के इस शख्स ने वेट लॉस जर्नी शुरू की। हफ्ते में वो छह बार दो घंटे वेट ट्रेनिंग और दो घंटे कार्डियो ट्रेनिंग करने लगे। उन्होंने बताया कि डाइट और वर्कआउट के जरिए शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी को हटाने में ज्यादा मदद मिली। उन्होंने अपने डाइट को भी पूरी तरह बदल दिया। नुटेला, जर्मन कोल्ड कट्स और ब्रेड रोल जैसे अनहेल्दी फूड्स खाने वाले मेहलर ने इसे पूरी तरह छोड़ दिया। वो अपने वेट लॉस जर्नी में एक्सरसाइज का अहम रोल बताते हैं।

 

 

ऐसा था डाइट प्लान

माइकल मेहलर ने अपने डाइट चार्ट को बदल दिया। अनहेल्दी चीजों को हटाकर अपने डाइट में हेल्दी चीजें शामिल कीं। उनका डाइट प्लान कुछ ऐसा है।बेक्रफास्ट में वो दलिया और बेरीज खाते हैं। लंच में वो चावल, चिकन और सब्जियां लेते हैं। इसके अलावा डिनर में टूना या सैल्मन जैसी मछली, हरा साग और रोटी का सेवन करते हैं।

और पढ़ें:

8 PHOTOS: प्लस साइज वाली लड़कियां मानवी गगरू से लें स्टाइलिश लगने का इंस्पिरेशन

पीरियड्स में भूलकर भी महिलाएं ना करें ये 7 चीजें, बढ़ सकती है तकलीफ

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Jyotiraditya Scindia ने मंच से जमकर की मध्य प्रदेश सीएम Mohan Yadav की तारीफ, सुनिए क्या कहा
'PM का चुप रहना ठीक नहीं' NEET मामले में कपिल सिब्बल ने उठाए कई सवाल, जांच को लेकर रखी बड़ी मांग
सिक्किम में जारी कुदरत का कहर, बारिश और भूस्खलन ने सब किया तबाह, लाचुंग में दिखा ऐसा हाल
दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में तोड़फोड़, CCTV दिखाकर Atishi ने खोला हर एक राज
Delhi Water Crisis : पानी की समस्या को लेकर 'मटका फोड़' प्रदर्शन, मनोज तिवारी हुए शामिल