दुश्मन देश की लड़की ने एक तरफा प्यार में पार की सारी हदें, ऐसे घटाया 25 किलो वजन और अब...

Published : Jun 05, 2023, 09:29 AM IST
weight loss

सार

एक तरफा प्यार में लड़की ऐसी पागल हो गई कि लड़के का दिल जीतने के लिए उसने 25 किलो वजन घटा लिया। पैरेंट्स ने लाख समझाने की कोशिश की। लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद जो नतीजा हुआ वो पूरे चीन में चर्चा का विषय बना है। 

हेल्थ डेस्क. एक 15 साल की लड़की जिसकी उम्र पढ़ने-लिखने की थी। वो एक तरफा प्यार में ऐसी पड़ी की सारी हदें पार कर दीं। लड़की ने क्रश का दिल जीतने के लिए क्रैश डाइट का सहारा लिया और एक दो किलो नहीं बल्कि अपने टोटल वजन का आधा कम कर दी। मतलब 25 किलो की हो गई। समझ सकते हैं कि लड़की की स्थित कैसी हो गई होगी। घटना चीन से जुड़ा है, जहां सोशल मीडिया पर पर लड़की के पागलपन के चर्चे हैं।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 15 साल की लड़की जिसकी लंबाई 5 फुट 4 इंच थी। वो अब इस दुनिया में नहीं रही। उसके पागलपन ने उसकी जान ले ली। 15 साल की लड़की को जिस लड़के से क्रश था उसकी गर्लफ्रेंड उससे पतली थीं। उसे लगा कि अगर वो भी पतली हो जाएगी तो शायद वो क्रश का दिल जीत लेंगी। इसके लिए उसने क्रैश डाइट शुरू किया। चीनी न्यू ईयर (जनवरी) के तीसरे दिन से पानी वाली अपनी डायट शुरू की। वो सिर्फ पानी पी कर रह रही थी। जिसकी वजह से उसका वजन 25 किलो कम हो गया।

50 दिनों तक नहीं खाई अनाज का एक दाना

बेटी की हालत को देखकर माता-पिता काफी चिंतित हुए। उन्होंने उसे समझाने की भी कोशिश की। लेकिन वो नहीं मानी। पैरेंट्स उसे जैसे-तैसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पहले तो वो कार से कूद गई। इसके बाद जब वो हॉस्पिटल पहुंची तो वहां भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। वो मार्च मध्य तक केवल पानी पी रही थी। 50 दिनों तक उसने अनाज के दाने को हाथ नहीं लगाया था। जिसकी वजह से वो वो एनोरेक्सिया नर्वोसा से पीड़ित हो गई। शरीर से सारे पोषक तत्व गायब हो गए थे। वो एक कंकाल बन गई थी। इलाज नहीं कराने के चलते बीमारी बढ़ती जा रही थी।

कोमा में जाने से लड़की की मौत

मार्च में उसे हॉस्पिटल में लाया गया। वो बेहोशी के आलम में थी। फिर उसे दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। लड़की कोमा में चली गई थी। डॉक्टरों को नहीं पता था कि वो होश में आएगी या नहीं। उन्होंने लड़की के माता-पिता के सामने दो रास्ते रखें। या तो लड़की को ऐसे ही कोमा में रहने दें या फिर इसे दर्द से मुक्त कर दें। बेटी की हालत को देखकर माता-पिता ने काफी सोच विचार किया। इसके बाद उसका इलाज बंद कर दिया। जिसके बाद वो इस दुनिया से रुखसत हो गई।

और पढ़ें:

डायबिटीज पेशेंट भूलकर भी ना खाएं ये 5 फल, हेल्दी फल भी पहुंचा सकते हैं नुकसान

दुनिया का सबसे महंगा आम ममता बनर्जी की 'नगरी' में, 1Kg की कीमत 3 लाख

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट