
चेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने के लिए आजकल सबसे आसान और पेनलेस तरीका फेस रेजर या डर्माप्लानिंग रेजर माना जा रहा है। सोशल मीडिया की रील्स और ब्यूटी ब्लॉग्स ने इसे बेहद पॉपुलर बना दिया है। मेकअप का फ्लोलेस फिनिश, इंस्टेंट ग्लो और घर बैठे हेयर रिमूवल, इन्हीं वजह से लाखों महिलाएं इसे आजमा रही हैं। लेकिन धीरे-धीरे इसके नुकसान और डर से जुड़े सवाल भी बढ़ रहे हैं क्या फेस रेजर स्किन के लिए नुकसानदायक है? क्या इससे बाल मोटे हो जाते हैं? क्या लंबे समय तक इसका इस्तेमाल सही है? इन्हीं सभी सवालों का साइंटिफिक और प्रैक्टिकल जवाब यहां डिटेल में जानें।
फेस रेजर स्किन की ऊपरी सतह को बहुत हल्के तरीके से स्क्रैप करता है। यह दो काम करता है पहला Vellus Hair (चेहरे के मुलायम छोटे बाल) हटाने का और दूसरा Dead Skin की पतली लेयर निकालने का। यह वैक्सिंग, थ्रेडिंग या लेजर की तरह गहरे हेयर फॉलिकल को इफेस्ट नहीं करता। इसी वजह से यह पेनलेस और इन्स्टेंट रिजल्ट देने वाला मेथड माना जाता है।
और पढ़ें - लोगों ने 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या पूछा? जानिए टॉप 10 हेल्थ सवाल
फेस रेजर चेहरे के लिए अच्छा है, अगर आपकी स्किन नॉर्मल है और आपको सिर्फ हल्के peach-fuzz या डेड स्किन हटानी है। इससे स्किन तुरंत स्मूद, ग्लोई और मेकअप-फ्रेंडली हो जाती है। सही टेक्निक और साफ रेजर इस्तेमाल करने पर यह सेफ है और बाल मोटे भी नहीं होते। लेकिन बहुत सेंसिटिव स्किन, पिंपल या हार्मोनल हेयर ग्रोथ हो तो रेजर से इरिटेशन और इनग्रोन हेयर की दिक्कत बढ़ सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
महिलाओं के लिए फेस रेजर के कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जैसे स्किन पर हल्की लालिमा, इरिटेशन, या छोटे माइक्रो-कट्स। गलत दिशा में शेव करने से इनग्रोन हेयर या रेजर बम्प्स भी बन सकते हैं। बहुत सेंसिटिव या एक्ने-प्रोन स्किन पर रेजर इस्तेमाल करने से पिंपल बढ़ने का खतरा रहता है। गंदा या ब्लंट रेजर यूज़ करने से इन्फेक्शन का रिस्क भी बढ़ सकता है, इसलिए साफ रेजर और सही टेक्निक जरूरी है।
और पढ़ें - इस अजीब वजह से बॉयफ्रेंड रोज खाता है गाजर! लड़की की कहानी से क्या हेल्थ एक्सपर्ट रखते हैं इत्तेफाक
सबसे अच्छा फेशियल रेजर वही होता है जो स्टेनलेस स्टील ब्लेड, स्लांटेड एज, और सेफ्टी गार्ड के साथ आता हो ताकि कट लगने का खतरा कम रहे। Sirona Blink & Glow Facial Razor, Sanfe Glide Face Razor, Carmesi Natural Facial Hair Removal Combo, Hyuman Eyebrow & Facial Razor, Braun Mini Electric Facial Hair Remover FS1000 जैसे ब्रांड से रेजर महिलाओं के लिए भरोसेमंद माने जाते हैं। पतला और फोल्डेबल डिजाइन वाला रेजर पकड़ने और एंगल सेट करने में आसान होता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो जापानी स्टाइल रेजर सबसे जेंटल और स्मूद शेव देता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.