
हेल्थ डेस्क: काजल के बिना मेकअप की कल्पना करना भी अधूरा-सा लगता है। आज-कल एक से बढ़कर एक महंगे, लॉन्ग लास्टिंग और डार्क शेड वाले काजल मार्केट में मौजूद हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि काजल लगाने का गलत तरीका आपकी आंखों को बीमार कर सकता है। सोशल मीडिया में फेमस डॉक्टर Dr. Pal Manickam ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया जा रहा है कि गलत तरीके से लगाया गया काजल आंखों को नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं काजल आंखों को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है।
आंखों के अंदर काजल से स्टाई बीमारी
महिलाएं आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिएं आंखों के अंदर की लाइन (Meibomian) में डार्क काजल लगाती हैं। लंबे समय तक लिड मार्जिन में काजल लगाने से इंटरनर ग्लैंड का सिकरीशन सही से नहीं हो पाता है। नजीता ये होता है कि उस स्थान में पस बनने लगता है। इस इंफेक्शन को स्टाई डिजीज कहते हैं। हॉर्डियोलम के नाम से भी पहचानी जाने वाली ये बीमारी बैक्टीरिया के कारण होती है। इंफेक्टेड व्यक्ति को आंखों में दर्द, सूजन और फुंसी का सामना करना पड़ता है। ऑप्थेमेलॉजिस्ट का मानना है कि काजल आंखों के बाहर और आईलिड के ऊपरी हिस्से में लगाना चाहिए। आईलिड की अंदर की लेयर में काजल लगाना खतरे से खाली नहीं होता है।
काजल में हो सकते हैं खतरनाक मैटल
अनगिनत कंपनी आज काजल बनाने में जुटी हैं।CSIR कि रिपोर्ट के मुताबिक काजल को बनाने में कुछ मैटल जैसे कि लेड का इस्तेमाल भी किया जाता है। जब काजल को आईलिड के अंदर के हिस्से में लगाया जाता है तो मैटल सीधे कॉर्निया के कॉन्टेक्ट में आ जाते हैं। काजन से कॉर्निया डैमेज के भी चांसेज बढ़ जाते हैं। कुछ लोगों को आंखों में ड्राईनेस के साथ ही मिबोमिअन ग्लैंड डिसफंक्शन की संभावना, आई रेडनेस, स्काई का खतरा भी बढ़ जाता है।
सुंदरता के साथ सावधानी भी
अगर आप काजल का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो कुछ सावधानियां जरूर रखें जिससे आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी। जानिए काजल लगाते समय किन बातों को ध्यान रखना चाहिए।
और पढ़ें: विटामिन डी की कमी दूर करेंगे ये फूड्स, जानें शरीर के लिए क्यों है जरूरी
आते हैं हर घंटे चक्कर तो हो जाएं सावधान,कुछ FOODS हैं अच्छे तो कुछ करेंगे ट्रिगर
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.