
हेल्थ डेस्क.मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी है कि इस साल मार्च महीने में ही गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। ऐसे में सवाल उठता है कि इस बेमौसम हीट को बीट करने का उपाय क्या है।गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा मुश्किल दिल को उठानी पड़ती है। तेजी से तापमान बढ़ने की वजह से हार्ट को भी तेजी से ब्लड पंप करना पड़ता है। ऐसी सूरत में अगर डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक का सामना करना पड़ जाए तो दिल के रोगियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। डॉक्टरों की मानें तो इससे बचने के लिए रोजाना कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना जरूरी है।
10 का दम दूर करेगा दिल का गम
अब सवाल है कि क्या सिर्फ ज्यादा पानी पीने से ये चुनौती दूर हो जाएगी। क्योंकि शरीर को पानी के साथ उचित पोषण भी चाहिए। लिहाजा आज हम आपको उन 10 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिये आप तपती-जलती गर्मी में भी अपना और अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं।
1.तरबूज रखेगा दिल को तरोताजा
तरबूज मौसमी फल होता है और ये गर्मियों के दिनों में ही ज्यादा मिलता है। तरबूज में करीब 92 फीसदी पानी होता है जो आपके ब्लड प्रेशर को काबू में रखने के साथ-साथ शरीर को डिहाइड्रेट होने से भी बखूबी बचाता है।
2.जामुन बचाएगा जिंदगी
गर्मियों के मौसम में बेरी और जामुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। स्ट्राबेरी, गोजी बेरी और जामुन में काफी ज्यादा मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनोइड्स होते हैं जो दिल को मजबूत बनाते हैं।
3.पपीता करेगा हर परेशानी दूर
पपीते में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पपैन जैसा कंपाउंड होता है जो कोलेस्ट्रोल को काबू में रखने के साथ-साथ रक्त कोशिकाओं को भी स्वस्थ और मजबूत बनाता है।
4.आड़ू में है असली असर
पीचेज यानी आड़ू का सेवन हाल के दिनों में तेजी से बढ़ा है। ये शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स को बढ़ाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
5.हरी पत्तियों वाली सब्जी
हरी पत्तियों वाली सब्जी में विटामिन ए और विटामिन के काफी मात्रा में होता है। साथ ही इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मौजूद है जो स्वाद और सेहत दोनों ही लिहाज से बेहतर है।
6.खीरा है दिल के लिए हीरा
सलाद के तौर पर इस्तेमाल होने वाले खीरा में भरपूर पानी है। इसे खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। साथ ही विटामिन सी और फाइबर की कमी भी पूरी होती है।
7.बाहुबली बनाएंगे ये बीज
चिया के बीज हो या फिर फ्लैक्स यानी अलसी और हेप्म सीड्स, ये सभी दिल को सेहतममंद बनाते हैं। उचित हाइड्रेशन के साथ लेने पर ये शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की कमी भी दूर कर देते हैं।
8.जड़ी-बूटियों में है जादू
कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जो जिंदगी के लिए वरदान मानी जाती हैं। जैसे चिबिस या बेबी प्याज या डिल एलिसिन। ये कोलेस्ट्रोल को तो कम करते ही हैं, विटामिन ए, कैल्शियम और मैग्नीशियम का भी अच्छे स्रोत माने जाते हैं जिसके सेवन से ब्लड प्रेशर काबू में रहता है।
9.लहसुन है सबसे बड़ा लड़ाका
लहसुन के गुणों से भला कौन अनजान होगा। नियमित रूप से लहसुन खाने से खून में थक्का नहीं जमता। ये खून को पतला करता है और कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित रखता है।
10.कम प्रोटीन, कम खतरा
हमारे शरीर को उतना ही प्रोटीन चाहिए जितना जरूरी है। हर एक किलो वजन पर एक ग्राम प्रोटीन ही काफी है। यानी अगर आपका वजन 60 किलो है तो आपके लिए रोजाना 60 ग्राम प्रोटीन पर्याप्त है। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्मियों के मौसम में ज्यादा रीच प्रोटीन वाले भोजन से परहेज करना चाहिए। यानी रेड मीट की जगह मछली और चिकन खाएं तो ज्यादा बेहतर।
और पढ़ें:
कहीं आप भी सरसों के तेल के नाम पर तो नहीं खा रहें 'जहर', ऐसे करें शुद्धता की पहचान
Holi 2023: मिलावट कहीं रंग में डाल दे ना भंग, ऐसे घर में मिठाई की शुद्धता परखें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.