नई स्टडी में खुलासा- इस ब्रेड को खाने से नहीं बढ़ता पेट, जानलेवा बीमारियों से भी रखता है दूर

Published : Mar 03, 2023, 12:12 PM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 12:31 PM IST
White bread

सार

जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में डाइटिशियन और PHD स्कॉलर प्रियंका शर्मा ने बताया कि Whole Grain wheat Bread यानी साबुत आनाज की ब्रेड फायदेमंद है। यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

लाइफस्टाइल डेस्क. किचन में खाने के लिए ब्रेड एक ऐसी चीज है, जो मौजूद रहती है। क्या आपको पता है कि इस तरह के स्नैक बेली फैट को कम कर सकते हैं। हाल ही में प्रकाशित एक रिसर्च का जिक्र करते हुए, जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में डाइटिशियन और PHD स्कॉलर प्रियंका शर्मा ने बताया कि Whole Grain wheat Bread यानी साबुत आनाज की ब्रेड फायदेमंद है। यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

एक्सपर्ट्स ने क्या बताया? 

प्रियंका ने बताया कि हाल में जो स्टडी पब्लिश हुई है, उसका टॉपिक- प्लांट फूट फॉर ह्यूमन न्यूट्रिशन है। इस रिसर्च को 50 जापान के लोगों पर किया गया था। इसमें पाया कि RW ब्रेड (Wheat Bread) और WW diet यानी Whole Grain Wheat Bread में से कौनसी ब्रेड फायदेमंद है।

इन सभी 50 लोगों को दो भागों में विभाजित किया गया। दोनों में से एक ग्रुप को White Bread दी, और अन्य को Whole Grain Wheat Bread दी। इसमें पाया कि Whole Grain Wheat Bread खाने वालों की चर्बी अन्य के मुकाबले तेजी से कम हुई है। यह अंतर तीन के भीतर दर्ज किया गया है।

डाइडिशियन प्रियंका की मानें तो फैट के चलते इंटरनल ऑर्गन पर असर पड़ता है। इससे हेल्थ रिस्क बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कई तरह की समस्या जिसमें हार्ट डिसीज, डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियां शामिल हैं।

क्यों फायदेमंद Whole Grain Bread ?

प्रियंका की मानें तो रिसर्च में जो पता चला है, वो सच भी है। क्योंकि Whole Grains Bread में फाइबर, विटामिन, मिनरल और न्यूट्रिशियन रहते हैं। इसके जरिए कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। वजन में कमी आती है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अच्छा होता है। इससे डायबीटिज, हार्ट अटैक और अन्य किसी तरह की कंडिशन नहीं बनती है, जिससे जान का खतरा हो। यह रिसर्च पब्लिश होने के बाद प्रियंका ने एक पोस्ट अपने पेज पर भी शेयर की। इसमें उन्होंने White Bread और Whole Grain Bread के बीच का अंतर बताया है। 

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट