कहीं आप भी सरसों के तेल के नाम पर तो नहीं खा रहें 'जहर', ऐसे करें शुद्धता की पहचान
हेल्थ डेस्क.होली की तैयारी शुरू हो गई हैं। लोग दही बड़े, मालपुआ, गुझिया जैसे छान कर बनाने वाली डिश के लिए सामग्री की शॉपिंग कर रहे हैं। तेल इन डिश को बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट होता है। लेकिन इसे खरीदने में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

सब्जी से लेकर खास डिश बनाने के लिए ज्यादातर घरों में सरसों का तेला और रिफाइंड ऑयल इस्तेमाल होते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सेहत के लिए सही हैं। होली के पर्व (Holi 2023) के पर्व में इनकी मांग बढ़ जाती हैं। खुला सरसों तेल भी धड़ल्ले से बिकते हैं। लेकिन खुला सरसों का तेल हेल्थ के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं होता है। इसमें मिलावट की आशंका होती है। जिसकी वजह से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं।

सरसों के तेल में किसी चीज की हो सकती हैं मिलावट
आर्गेमोन एक पीला फूल है जिसके दाने भी सरसों की तरह होते हैं। अगर इनके दानों को सरसों के दाने से मिला दें तो पहचान करना मुश्किल होता है। अगर मिलावटी सरसों का तेल निकाला जाता है तो वो जहरीला होता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो मिलावटी सरसों के तेल में बनाया हुआ खाना खाने से एपिडेमिक ड्रॉप्सी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
मिलावटी तेल खाने के साइड इफेक्ट
उल्टी और डायरिया के शिकार हो सकेत हैं
पैरों में सूजन आ जाती हैं
शरीर पर लाल चकत्ते उभर आते हैं
ग्लूकोमा हो सकता है जिससे आंखों की रोशनी जा सकती हैं
दिल और सांस से जुड़ी बीमारी हो सकती हैं
एनिमिया के हो सकते हैं शिकार
द जर्नल ऑफ एंटी ऑक्सीडेंट्स एंड रिडॉक्स सिग्नैलिंग में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑर्गेमोन जब सरसों के तेल में मिलाया जाता है तो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है। यह रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे एनीमिया का खतरा हो सकता हैं। किडनी को भी नुकसान पहुंच सकती हैं।
ऐसे करें घर पर मिलावटी तेल की पहचान
शीशे के ट्यूब में 5 ml सरसों का तेल डालें। इसमें 5ml नाइट्रिक एसिड डालें और धीरे-धीरे इसे मिलाएं। अगर तेल का रंग गोल्डन से ऑरेंज हो जाता है तो समझ लें कि यह मिलावटी तेल है। अगर रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता तो यह शुद्ध तेल है।
कैसे करें सरसों तेल की खरीदारी
सरसों का तेल खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यह अच्छे ब्रांड का पैक्ड तेल हो। पैक्ड तेल पर FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का सर्टिफिकेशन है या नहीं ये भी चेंक करें।FSSAI सर्टिफिकेशन वाला तेल ही खरीदें।
और पढ़ें:
Women's day:पीठ दर्द से लेकर 'ढीला' ब्रेस्ट तक, इन 5 तरीके से ब्रा आपकी सेहत से कर रही छेड़खानी
Holi 2023: रंग कहीं खराब ना कर दे चेहरे की रंगत, सेफ्टी के लिए पहले ही कर लें ये 5 काम
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.