MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Holi 2023: रंग कहीं खराब ना कर दे चेहरे की रंगत, सेफ्टी के लिए पहले ही कर लें ये 5 काम

Holi 2023: रंग कहीं खराब ना कर दे चेहरे की रंगत, सेफ्टी के लिए पहले ही कर लें ये 5 काम

लाइफस्टाइल डेस्क. होली (Holi) की तैयारी जोरों पर हैं। गुजिया, मालपुआ और मुंह में पानी लाने वाले तरह-तरह के व्यंजन के साथ मनाई जाने वाली रंगों के इस त्योहार में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन अक्सर लोग मस्ती में स्किन को भूल जाते हैं।  

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Mar 03 2023, 03:05 PM IST| Updated : Mar 06 2023, 09:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : google

जिसका असर बाद में नजर आता है। होली के रंगों से स्किन खराब हो जाते हैं। बाल बेजान और रुखे हो जाते हैंं। ऐसे में अभी से स्किन और बालों को रंगों के उत्सव के लिए तैयार करें। अगर आप पहले से इसे लेकर कुछ सावधानी बरतते हैं तो रंगों से होने वाले साइड इफेक्ट से बेफ्रिक होकर होली एन्जॉय कर सकते हैं। हम यहां आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे स्किन (Skin care tips for holi)  और अपने हेयर का ख्याल (Hair care tips) रख सकते हैं।

27
Image Credit : google

बर्फ के टुकड़े स्किन पर रगड़े
होली का आनंद लेने के लिए बाहर जाने से पहले, अपने स्किन पोर्स यानी रोम छिद्र को बंद करने के लिए बर्फ का टुकड़ा चमत्कारी हो सकता है। बर्फ के टुकड़े को चेहरे पर 15 मिनट तक रगड़ें। यह स्किन पोर्स को बंद कर देता है। जिससे हानिकारक और रासायनिक रंग स्किन के अंदर नहीं घुस पाते हैं। 

37
Image Credit : Getty

सनस्क्रीन का प्रयोग करें
हर कोई बाहर होली खेलना पसंद करता है। इसलिए, लगातार धूप, रंग और पानी के संपर्क में रहने से एपिडर्मिस डीहाइड्रेट हो सकता है। जिसकी वजह से स्किन ड्राई और ब्राउन हो जाता है। इसलिए घर से बाहर रंग खेलने से निकलने से पहले सनस्क्रीन का प्रयोग करें। सही सनब्लॉक चुनने से पहले किसी पेशेवर से सलाह लें। हालांकि, SPF 50 सनस्क्रीन चेहरे पर लगाना सही होता है।

47
Image Credit : Getty

बालों के साथ-साथ शरीर पर लगाएं तेल
होली खेलने से पहले बालों को और शरीर दोनों को मॉइस्चराइज करने की जरूरत होती है। रंगों का बालों पर असर नहीं होता है। वहीं, त्वचा भी हानिकार कैमिकल से दूर रहता है। जैतून या फिर नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

57
Image Credit : our own

चेहरे के लिए बादाम का तेल
आपकी स्किन के लिए, बादाम का तेल जादुई काम कर सकता है। इसलिए आपको होली खेलने से पहले सबसे पहले अपनी त्वचा पर बादाम का तेल लगाना चाहिए। बादाम का तेल आपकी त्वचा का पोषण करता है , इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। बादाम का तेल  एपिडर्मिस और रंगों के बीच रुकावट का काम करता है। इसके साथ ही यह दाग-धब्बों को भी दूर करता है।

67
Image Credit : Getty

अपने होंठ का भी रखें ख्याल
आपका लिप स्किन का वो हिस्सा होता है जो काफी नाजुक होता है। इसलिए होली खेलने से पहले होठों को लिव साल्व के कवर से कोट करना ना भूलें।प्राकृतिक लिप क्रीम आपके होठों को हाइड्रेट करती है और आपके होठों की दरारों में जहरीले पिगमेंट को चिपकने से रोकती है। आप वैसलीन, मलाई, शहद जैसे चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

77
Image Credit : google

होली ऑर्गेनिक रंगों से खेलना बेहतर
कोशिश करें कि इस बार होली नेचुरल यानी ऑर्गेनिक रंगों (Natural colors) से खेलें।नेचुरल रंगों में लेड ऑक्साइड नहीं होता जिससे आंखों को नुकसान नहीं पहुंचता है। इसके साथ ही स्किन एलर्जी भी नहीं होती है। ये ईको फ्रेंडली होते हैं।

और पढ़ें:

Mahila Diwas 2023: वूमेंस डे पर अपनी वाइफ, मॉम, बेटी या बहन को दें ये खूबसूरत गिफ्ट्स

साड़ी में श्रद्धा कपूर लगती हैं कयामत, 8 PHOTOS में देखें उनकी सेक्सी अदाएं

 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved