असली समझकर कहीं चाइनीज लहसुन तो नहीं खा रहे आप, 5 तरह से करें पहचान

Published : Apr 01, 2025, 11:14 AM ISTUpdated : Apr 01, 2025, 11:17 AM IST
How-to-identify-real-vs-Chinese-garlic

सार

Chinese garlic vs Indian garlic difference: बाजार में नकली चाइनीज लहसुन बिक रहा है! असली और नकली की पहचान करें 5 आसान तरीकों से। सेहत का रखें ध्यान!

How To Identify Chinese Garlic: पहले तो खेल खिलौने और इलेक्ट्रिक आइटम चाइनीज होते थे, लेकिन आजकल चंद पैसे कमाने के लिए चाइनीज फल और सब्जी भी मार्केट में सप्लाई की जा रही है। उन्हीं में से एक है चाइनीज लहसुन (Chinese garlic vs Indian garlic difference), जो कम दामों में बेचा जा रहा है। लेकिन यह शरीर के लिए घातक हो सकता है और इसमें असली लहसुन से 60 गुना ज्यादा टॉक्सिन पाए जाते हैं। ऐसे में आप भारतीय और चाइनीज लहसुन की पहचान कैसे करें, इसे लेकर हम आपको बताते हैं पांच तरीके जिससे आप इसकी पहचान करके असली लहसुन खरीद सकते हैं।

मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा चीनी लहसुन (Fake garlic vs real garlic identification)

इंस्टाग्राम पर professordrbrajpaltyagi नाम से बने पेज पर असली और नकली लहसुन के बारे में बताया गया है। इस वीडियो में एक्सपर्ट बता रहे हैं कि इन दिनों मार्केट में नकली लहसुन कम कीमतों में बेचा जा रहा है। यह चीनी लहसुन होता है, जिसमें ना ही जड़ होती है ना ही ऊपर से इसमें असली लहसुन जैसा शेप होता है, इसलिए इसे खरीदने से पहले ध्यान से देखा जाए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, तो अगर आप भी मार्केट से लहसुन खरीदने जाएं तो इसकी पहचान जरूर करें।

 

 

चीनी लहसुन को पहचानने का तरीका (How to identify real vs fake garlic)

साइज से करें पहचान : चीनी लहसुन साइज में बड़ा और चिकना होता है। इसका छिलका सफेद और चमकदार होता है, जबकि इंडियन लहसुन आकार में छोटा होता है। इसके ऊपर हल्की गुलाबी और बैंगनी रंग की धारियां होती हैं।

जड़ों से करें पहचान : चीनी लहसुन की जड़ पूरी तरह से कटी होती है। यह सपाट होता है, जबकि भारतीय लहसुन में हल्की जड़े बची होती है, यह पूरी तरह से साफ नहीं होता है।

स्वाद और सुगंध से करें पहचान : चीनी लहसुन में गंध कम होती है। इसका स्वाद भी हल्का होता है, जबकि भारतीय लहसुन की गंध बहुत तेज होती है, जिससे इंडियन डिशेज में एक स्ट्रांग फ्लेवर आता है।

परत से करें पहचान : चीनी लहसुन की परत बहुत पतली होती है, जिसे आसानी से हटाया जा सकता है, जबकि भारतीय लहसुन की परत मोटी होती है और उसको छिलने में थोड़ा समय लगता है।

कलियों से करें पहचान : चीनी लहसुन में कलियों की संख्या कम होती है, इसकी कलियां थोड़ी बड़ी और चिकनी होती है। जबकि, भारतीय लहसुन की संख्या ज्यादा होती है और उसमें छोटी-छोटी कलियां होती है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट