30s की उम्र में पहले करें High BP कंट्रोल, Hypertension मैनेज करने की 5 Tips

Published : Oct 06, 2023, 05:44 PM IST
Hypertension Tips

सार

5 Natural Ways to Lower Blood Pressure: लगभग 33% शहरी और 25% ग्रामीण भारतीयों को उच्च रक्तचाप है। कुछ बीमारियों के कारण कोलेस्ट्रॉल धमनियों पर जमा हो जाता है। जानें सिर्फ 5 टिप्स से कैसे कंट्रोल करें बीपी।

हेल्थ डेस्क : हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। हालांकि इसको अनदेखा करना नुकसानदायक हो सकता है, खासकर 30s की उम्र के बाद। लगभग 33% शहरी और 25% ग्रामीण भारतीयों को उच्च रक्तचाप है। कुछ बीमारियों के कारण कोलेस्ट्रॉल धमनियों पर जमा हो जाता है और उनके लुमेन को संकुचित कर देते हैं जिससे उनके दीवार पर दबाव बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के बिना समय रहते उपचार करने पर यह दिल से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे कि हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी समस्याएं होना आम बात है। यदि आप 30s में हैं और हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करना चाहते हैं, तो यहां दी गई सिर्फ 5 शर्तों का पालन करें और रिजल्ट आपके सामने होगा।

1. स्वस्थ आहार

सही आहार लेना हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। खासकर, आपको कम नॉट्रियम और ज्यादा पोटैशियम की आवश्यकता होती है। ताजे फल, सब्जियां, पूरे अनाज और सुपरफूड्स जैसे कि खरबूजे, खजूर, शिया बीन्स आपको पोटैशियम प्रदान कर सकते हैं।

2. प्रैक्टिस योग और मेडिटेशन

योग और मेडिटेशन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह शांति और स्वास्थ्य की दिशा में मदद करते हैं और स्ट्रेस को कम करने में भी सहायक होते हैं। साथ ही नियमित व्यायाम करना हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। कम से कम 30 मिनट व्यायाम जैसे कि चलना या योगा रोजाना करें।

 

 

3. अल्कोहल और धूम्रपान कम करें

अधिक अल्कोहल और धूम्रपान करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। इन चीजों का सेवन कम करें या पूरी तरह से छोड़ दें। साथ ही नियमित रूप से अपने डॉक्टर से चेकअप करवाएं और अपने ब्लड प्रेशर की निगरानी रखें।

4. वजन कम करें

अगर आपका वजन ज्यादा है, तो उसे कम करने का प्रयास करें। वजन कम करने से हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। साथ ही कई बार हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रेस और चिंता के कारण होता है। अगर आप इससे पीड़ित हैं, तो साइकोलॉजिकल सहायता लेने का विचार करें।

और पढ़ें- चमत्कार!एक दिन में 6 बार कार्डियक अरेस्ट, फिर भी बच गया 21 साल का युवक

अक्टूबर महीने में झट के उग जाएंगी ये 8 सब्जियां, जल्दी गार्डन में लगाएं 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत