
Home Remedies For Wrinkles: तनाव, नींद और बढ़ती उम्र का असर आपके पूरे बॉडी पर नजर आता है। लेकिन सबसे ज्यादा जो दिखता है, वो आंखों के नीचे की झुर्रियां। चेहरे की रौनक इसकी वजह से कम हो जाती है। कई बार झुर्रियों को कम करने के लिए हम सब महंगे क्रीम्स लेते हैं या फिर ढेरों पैसे ट्रीटमेंट्स पर खर्च करते हैं। बावजूद इसके ज्यादा फायदा नजर नहीं आता है। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय करके नेचुरली झुर्रियों (Wrinkles) को गायब कर सकते हैं। ये नुस्खे न सिर्फ झुर्रियों को हल्का करते हैं, बल्कि त्वचा को हाइड्रेट और यंग भी बनाए रखते हैं।
ऐलोवेरा जेल आंखों के नीचे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। फ्रेश जेल निकालकर आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर लगा रहने दें। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। 25 की उम्र के बाद तो हर महिला को ऐलोवेरा जेल आंखों के नीचे लगाने चाहिए। झुर्रियां कभी आएंगी ही नहीं।
आंखों पर ठंडी खीरे की स्लाइस 10-15 मिनट के लिए रखें। यह पफीनेस को कम करता है और स्किन को रिलैक्स करता है। झुर्रियों को धीरे-धीरे कम करता है।
ग्रीन टी या ब्लैक टी को 3-4 मिनट तक उबालें और फिर फ्रिज में ठंडा कर लें। इन्हें आंखों के नीचे रखें। यह पफीनेस और फाइन लाइन्स को कम करने में असरदार है।
और पढ़ें: क्या झड़ने के बाद बाल वापस लौट सकते हैं? जानें डॉक्टर से सच
दूध और हल्दी मिलाकर आंखों के नीचे 15-20 मिनट तक लगाएं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को पोषण देता है और हल्दी झुर्रियों को कम करने में मदद करती है।
आंखों के नीचे कुछ बूंदें नारियल या बादाम तेल लगाकर मसाज करें और रातभर छोड़ दें।इसमें मौजूद फैटी एसिड्स नाजुक स्किन को पोषण देते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं।
दो विटामिन ई कैप्सूल्स का तेल निकालकर आंखों के नीचे मसाज करें। यह डार्क सर्कल और फाइन लाइन्स को हल्का करता है और कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें: Navel Rings Designs: क्रॉप टॉप से साड़ी तक, इन बेली बटन रिंग्स से पाएं ग्लैमरस टच
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.