
Onion Juice For Hair: हेयर फॉल और बालों की धीमी ग्रोथ आजकल आम समस्या बन चुकी है। लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन फिर भी सही रिजल्ट नहीं मिल पाता। इन्हीं उपायों में एक है प्याज का रस (Onion Juice), जिसे बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सीधे लगाने से ज्यादा असरदार तरीका है फर्मेंटेशन (Fermentation)? हेल्थ टिप्स ब्लॉगर देव भारती का कहना है कि प्याज का रस सही तरीके से फर्मेंट करने के बाद लगाया जाए, तो यह स्कैल्प और बालों दोनों के लिए चमत्कारी असर करता है।
प्याज में क्वेरसिटिन (Quercetin) और सल्फर (Sulphur) पाया जाता है। सल्फर केराटिन (Keratin) का निर्माण करता है, जो बालों के लिए एक जरूरी प्रोटीन है और हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है। वहीं, क्वेरसिटिन बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और डैमेज को रिपेयर करता है। लेकिन सीधा रस लगाने से इसका पीएच असंतुलित रहता है, जिससे असर कम हो जाता है। यही वजह है कि इसका सही फायदा उठाने के लिए इसे फर्मेंट करना ज़रूरी है।
और पढ़ें: Summer Hair Care Tips: गर्मियों में सोनम कपूर जैसे होंगे बाल, अपनाएं ये 6 DIY तरीके
फर्मेंटेड प्याज जूस से इसका पीएच बैलेंस होता है, विटामिन्स और मिनरल्स बढ़ते हैं और स्कैल्प को गहराई से पोषण मिलता है। यह न सिर्फ हेयर फॉल कम करता है, बल्कि बालों को घना, मजबूत और चमकदार भी बनाता है।
इसे भी पढ़ें: बाल होंगे घने, लंबे और मजबूत, घर पर इन घरेलू उपाय को करें फॉलो
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.