Farting Benefits: फार्ट करना शर्म या गुड साइन? 90% लोग नहीं जानते इसके फायदे

Published : Sep 09, 2025, 05:23 PM IST
Health benefits of farting daily

सार

Why Farting is Good for Health: क्या आपको पता है कि फार्ट करना या गैस छोड़ना शर्म की बात नहीं, अगर दिन में ज्यादा फार्ट कर रहे हैं, तो ये आपके हेल्द गट का साइन है। इसके अलावा फार्ट करने के और भी फायदे हैं जो शर्म से बढ़ कर हैं।

Health Benefits of Farting Daily: अक्सर लोग फार्ट को लेकर शर्म महसूस करते हैं। किसी भी पब्लिक प्लेस में अचानक गैस निकलना शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी गट हेल्थ (आंतों की सेहत) का एक जरूरी इंडिकेशन है? दरअसल, फार्ट सिर्फ एक बॉडी फंक्शन नहीं, बल्कि यह बताता है कि आपके पाचन तंत्र में क्या चल रहा है और आपके गट बैक्टीरिया कितने हेल्दी हैं। इसलिए अबकी बार फार्ट या गैस छोड़े तो शर्माए नहीं दो चार लोगों को बताएं कि ये हेल्दी साइन है कि हमारा गट हेल्थ और गट बैक्टीरिया हेल्दी हैं।

फार्ट और गट हेल्थ का रिश्ता

 

हमारे गट में लाखों-करोड़ों माइक्रोब्स यानी अच्छे बैक्टीरिया रहते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे खाने को तोड़ते हैं और फर्मेंटेशन प्रोसेस (खाना सड़ने-गलने की प्रक्रिया) में मेन रोल प्ले करते हैं। जब ये बैक्टीरिया एक्टिव होते हैं और फाइबर को डाइजेस्ट करते हैं, तो गैस एक नेचुरल बाइ-प्रोडक्ट के रूप में बनती है। यही गैस फार्ट के जरिए शरीर से बाहर निकलती है।

इसे भी पढ़ें- बदबूदार फार्ट से हैं परेशान तो तुरंत बंद कर दें इन चीजों का सेवन

शॉर्ट चेन फैटी एसिड और फायदे

फार्टिंग सिर्फ गैस निकलना नहीं है, बल्कि इसका मतलब है कि आपके गट में शॉर्ट चेन फैटी एसिड्स (SCFA) बन रहे हैं। इनमें से सबसे जरूरी है Butyrate, जो गट सेल्स को एनर्जी देता है और आंतों की लाइनिंग को हेल्दी रखता है। यही नहीं, SCFA शरीर में सूजन को कंट्रोल करने और इम्यून सिस्टम को बैलेंस करने में भी मदद करते हैं।

ब्लड शुगर बैलेंस करने में मददगार

अगर आप रोजाना फाइबर वाली डाइट जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज या दाल खाते हैं और उसके बाद फार्ट करते हैं, तो यह पॉजिटिव साइन है। इसका मतलब है कि आपका गट बैक्टीरिया स्वस्थ है और ब्लड ग्लूकोज लेवल को बैलेंस करने में मदद कर रहा है। यही कारण है कि हेल्दी फार्टिंग डायबिटीज और मोटापे जैसे रिस्क को कम करने में मदद कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- ₹3 करोड़ का 'फार्ट'! कोलंबिया यूनिवर्सिटी में हुआ अजीबोगरीब कांड

फार्टिंग को लेकर शर्म नहीं, समझ बढ़ाएं

ज्यादातर लोग फार्ट को सिर्फ बदबू या शर्मिंदगी से जोड़ते हैं। लेकिन अगर इसे सही एंगल से समझें तो यह शरीर के लिए एक हेल्दी प्रोसेस है। हां, अगर गैस बहुत ज्यादा, लगातार बदबूदार या पेट दर्द के साथ हो रही है तो यह पाचन संबंधी समस्या का साइन भी हो सकता है, लेकिन सामान्य फार्ट को गुड साइन ही माना जाता है।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा