खींचकर शरीर की गंदगी बाहर करता है कीवी का छिलका, फायदे सुन नहीं करेंगे फेंकने की भूल

Published : Apr 01, 2025, 03:54 PM IST
Kiwi

सार

Kiwi Peels: क्या आप जानते हैं कि कीवी का छिलका भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है? यह वेट लॉस, डिटॉक्स और इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकता है। जानें इसके जबरदस्त फायदे!

Kiwi Peels health Benefits: स्वादिष्ट कीवी का फल स्वाद में खट्टा और मीठा होता है। बच्चों से बूढ़े तक कीवी को खूब पसंद किया जाता है। अक्सर लोग कीवी को छीलकर खाते हैं और छिलका फेंक देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कीवी का छिलका भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप कीवी को अच्छी तरीके से धुलने के बाद उसके निकाले हुए छिलके का सेवन भी कर सकते हैं। आप चाहे तो छिलका सहित भी कीवी खा सकते हैं। आईए जानते हैं कीवी के छिलके खाने से शरीर को क्या फायदे पहुंचते हैं।

कीवी के छिलके खाने के फायदे (Benefits of Eating Kiwi Peels)

कीवी से कहीं ज्यादा उसके छिलकों में फाइबर होता है। एंटीऑक्सीडेंट युक्त कीवी के छिलके शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। हल्के भूरे रंग के रोएदार कीवी का छिलका अगर आप हर बार फेंक देते हैं तो अब ऐसा बिल्कुल ना करें। 

कीवी के छिलके से वेट लॉस

अमेरिकन रिसर्च में भी खुलासा हो चुका है कि छिलकों युक्त फाइबर फ्रूट्स का सेवन वेट लॉस में मदद मिलती है। अगर कीवी का छिलका खाया जाए तो बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। 

क्रेविंग को कम करता है कीवी का छिलका 

अगर आप दिन में एक बार कीवी को छिलके सहित खा लेते हैं तो दिनभर होने वाली क्रेविंग से भी छुटकारा मिल जाएगा। कीवी का सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होगा और आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगेगी। 

शरीर को डिटॉक्स करता है कीवी

शरीर की गंदगी को निकालने के लिए भी कीवी के छिलके का सेवन किया जा सकता है। आप चाहे तो छिलके सहित कीवी की स्मूदी भी बनाकर पी सकते हैं। कीवी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। अधिक मात्रा में कीवी का सेवन न करें। बच्चों से लगाकर बूढ़ों तक के लिए कीवी के छिलके इम्युनिटी बढ़ाने का बेस्ट ऑप्शन हैं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत