
Weight Loss Tips: वेट लॉस करने के लिए लोग अक्सर खाना कम कर देते हैं। अगर आप भी वेट लॉस करने के लिए ऐसा कुछ करते हैं या डिफरेंट डाइट लेते हैं, तो आप इसे रोक कर कुछ साधारण टिप्स अपनाएं। न्यूट्रीशनिस्ट शिखा सिंह बताती हैं कि अगर आप खास तरह की रोटी बनाते हैं, तो इससे करीब 10 किलो तक वजन आसानी से कम कर सकते हैं। अब आपके भी मन में प्रश्न होगा कि आखिर रोटी में ऐसा क्या मिलाया जाए, जो वेट लॉस में मदद मिले? तो आइए जानते हैं न्यूट्रीशनिस्ट से खास रोटी बनाने का तरीका, जो वजन कम करने में काम आएगा।
न्यूट्रिशनिस्ट शिखा सिंह बताती हैं कि एक चौथाई कप आटा, एक चौथाई कप बेसन लें। अब इसमें आधा टीस्पून रोस्टेड फ्लैक्ससीड यानी कि अलसी के बीज, रोस्टेड तिल, अजवाइन मिला लें। आप सब सामग्री को थोड़ा सा ड्राई रोस्ट करके ग्राइंड कर लें। फिर उबले हुए ड्रमस्टिक, ब्लैक सॉल्ट मिलाकर पानी से आटा गूंथ लें। अब तवे में बिना तेल लगाए रोटी सेंक लें। आप स्वाद बढ़ाने के लिए रोटी में आधा चम्मच देसी घी लगा सकते हैं। इस रोटी का सेवन 1 महीने तक लगातार करने से आराम से 10 किलो तक वजन कम हो जाएगा। आपको आटे का परांठा या पूरी बनाने से बचना चाहिए वरना शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी पहुंचेगी।
और पढ़ें: Prajakta Koli DIY Hair Oil: प्राजक्ता कोली का बनाएं हेयर ऑयल, बालों का झड़ना करें कम
और पढ़ें: Belly Fat Linked Cancer: पेट की चर्बी से हो रहा कैंसर? ये नई स्टडी महिलाएं जरूर पढ़ें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.