
हेल्थ डेस्क: देशभर में आज नेशनल डॉक्टर डे मनाया जा रहा है। हमारा फर्ज बनता है कि हम उन्हें इस खास दिन स्पेशल फील कराएं और इस दिन को सेलिब्रेट करें। आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर हम आपको ऐसे डॉक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि इस जमाने में भी सिर्फ 20 रुपए में इलाज करते हैं। ये डॉक्टर कोई आम नहीं हैं बल्कि पद्मश्री से सम्मानित हैं और लंबे अर्से से मानवता की सेवा कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले 77 साल के डॉ मुनीश्वर चंद्र डावर की। देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चुने जा चुके डॉ डावर जबलपुर में सिर्फ 20 रुपये में लोगों का इलाज करते हैं।
रोजाना 200 मरीजों को देखते हैं डॉ मुनीश्वर चंद्र डावर
पद्मश्री सम्मान के लिए चुने गए सेना से रिटायर जबलपुर के डॉक्टर कैप्टन मुनीश्वर चंद्र डावर इस उम्र में भी मानवता की सेवा में लगे हैं। वे रोजाना करीब 200 मरीजों को देखते हैं और उनका उपचार करते हैं। इतना ही नहीं फीस को लेकर यह रियायत भी है कि जिनके पास पैसे नहीं हैं वो फीस दिए बगैर ही इलाज करा सकते हैं। लोग उनकी क्लिनिक में आते हैं और टेबल पर अपने मन से फीस रख देते हैं।
कौन हैं डॉ मुनिश्वर चंद्र डावर?
डॉ. डावर का जन्म 16 जनवरी, 1946 को पंजाब, पाकिस्तान में हुआ था। वह विभाजन के बाद भारत आ गए। 1967 में, उन्होंने जबलपुर से एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) पूरा किया। डॉ मुनिश्वर चंद्र डावर साल 1971 के युद्ध में शामिल रहे हैं। सेना के रिटायर्ड डॉक्टर 50 सालों से गरीबों का इलाज कर रहे हैं। डॉ मुनिश्वर चंद्र डावर अब भले ही गरीबों से 20 रुपये फीस लेते हैं लेकिन कभी इनकी फीस दो रुपये थी। उन्होंने 1986 में 2 रुपए फीस लेना शुरू की थी। इसके बाद में 3 रु और फिर 1997 में 5 रु , उसके 15 साल बाद 2012 में 10 रु और अब महज 20रु फीस ले रहे हैं।
नशामुक्ति अभियान चला रहे डॉ. मुनिश्वर चंद्र डावर
पद्म पुरस्कारों (Padama Awards 2023) में इस साल मध्यप्रदेश के कई लोगों को पद्मश्री मिला है। इसमें जबलपुर के डॉक्टर मुनिश्वर चंद्र डावर भी शामिल हैं। वह सेना से रिटायर हैं और रिटायरमेंट के बाद लोगों का इलाज कर रहे हैं। डॉ मुनिश्वर चंद्र डावर 20 रुपये की फीस में आज भी गरीबों का इलाज करने के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं वे नशामुक्ति अभियान भी चलाते हैं। क्लिनिक में इलाज के लिए आने वाले लोगों को तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और शराब छुड़वाने की कोशिश करते हैं।
और पढ़ें- Protein Shake पीने के बाद हुई 16 साल के लड़के की मौत, क्या इससे Brain Damage का खतरा?
सोने से पहले खाने के शौकीन? रात 9 बजे के बाद खाया खाना तो बढ़ेगा कैंसर का खतरा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.