
Teeth Whitening At Home: मुस्कान इंसान की खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा होती है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ दांतों की चमक और मजबूती कम होने लगती है। बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट और माउथ फ्रेशनर कई बार सिर्फ अस्थायी राहत देते हैं, जबकि उनमें मौजूद केमिकल दांतों की एनेमल को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बुढ़ापे में भी दांत मोती जैसे चमकदार और मजबूत बने रहें, तो घर पर बना फिटकरी और लौंग वाला माउथ फ्रेशनर आपकी मदद कर सकता है। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर दीपा श्योराण ने अपने इंस्टाग्राम पर इस माउथ फ्रेशनर को बनाने की विधि बताई हैं। जो बेहद आसान हैं।
सामग्री:
दीपा ने डेढ़ लीटर पानी लिया और उसमें करीब 3 शुगर क्यूब के बराबर फिटकरी डाल दी। इसके साथ उन्होंने ढेर सारी लौंग भी उस पानी में मिलाई। दीपा के अनुसार, इस पानी को तीन दिन तक ढककर ऐसे ही रख देना चाहिए। इसके बाद इसे बोतल में भरकर वॉशरूम या फ्रिज में स्टोर कर लें।रात में ब्रश करने के बाद इस फिटकरी वाले पानी से कुल्ला करें। ध्यान रखें, इसके बाद साधारण पानी से कुल्ला न करें। इस घरेलू माउथ फ्रेशनर से दांतों पर एक सुरक्षात्मक परत (protective layer) बन जाती है, जो उन्हें मजबूती और चमक देती है। हर रात इसका उपयोग करने से दांत मजबूत, चमकदार और मसूड़े स्वस्थ बने रहते हैं।
फिटकरी (Alum) में नैचुरल एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह मुंह में बैक्टीरिया के विकास को रोकती है और मसूड़ों के इंफेक्शन से बचाती है। वहीं, लौंग (Clove) में यूजेनॉल (Eugenol) नाम का तत्व पाया जाता है, जो दांतों के दर्द और सूजन को कम करने में कारगर है। दोनों को मिलाकर बनाया गया यह घरेलू माउथ फ्रेशनर मुंह की बदबू दूर करता है, दांतों को चमकदार बनाता है और मसूड़ों को मजबूत करता है।
और पढ़ें: पत्नी को आता है बार-बार गुस्सा, भूलने की है आदत..ये हो सकता है ADHD का संकेत
इसे भी पढ़ें: Eye Yoga Exercises: आंखों की रोशनी लौटा देंगे 4 योगासन, महीनेभर में नजर होगी मजबूत
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.