
Sesame Oil to Relieve Joint Pain: हमारे घर में ही इतने उपयोगी चीजें मौजूद होती हैं, जिनके फायदे के बारे में कम लोगों को पता है। उम्र बढ़ने के साथ ही जोड़ों के दर्द की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर लगातार मेडिसिंस खाने की दवा देते हैं। भले ही दवा के सेवन से ज्वाइंट पेन ठीक हो जाता है लेकिन शरीर में साइडइफेक्ट्स भी दिखने लगते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने साधारण घरेलू उपाय बताया है। इस उपाय की मदद से पुराने से पुराने ज्वाइंट्स पेन में राहत मिलेगी। जानिए कैसे जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।
एक कांच के जार में तिल का तेल भरें और कुछ मात्रा में कपूर मिलाएं। अब इसे कुछ दिनों तक ऐसे ही रखे रहने दें ताकि तिल के तेल में कपूर मिल जाए। डॉक्टर रॉबिन शर्मा कहते हैं कि कुछ ही दिनों में ज्वाइंट्स पेन को ठीक करने का तेल तैयार हो जाएगा। अब इस तेल को दर्द वाले स्थान में लगाकर थोड़ी देर मसाज करें। ऐसा करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी। जोड़ों का दर्द, गठिया, सर्वाइकल साइटिया आदि के दर्द और सूजन को ठीक करने में तिल का तेल मदद करेगा।
और पढ़ें: कॉफी से दांत हो जाते हैं पीले? डेंटिस्ट ने बताया एक आसान तरीका, हमेशा रहेंगे मोती जैसे सफेद दांत
और पढ़ें: Period Pain Relief Drink: पीरियड दर्द में पिएं 5 ड्रिंक, बिना दवा के मिलेगा आराम
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.