
MS Dhoni fitness tips: “कैप्टन कूल” के नाम से फेमस इंडियन क्रिकेटर एमएस धोनी 44 साल के पूरे हो चुके हैं। भले ही धोनी की उम्र बढ़ रही हो लेकिन उनकी फिटनेस और फेस चार्म को देखकर उम्र का पता लगाना मुश्किल है। धोनी भले ही क्रिकेट से रिटायर हो चुके हो लेकिन खुद को फिट रखने के लिए रोजाना समय जरूर निकालते हैं। अगर आप भी एम एस धोनी की तरह खुद को फिट रखना चाहते हैं तो उनके फिटनेस से कुछ टिप्स ले सकते हैं। आईए जानते हैं एस धोनी खुद को फिट रखने के लिए आखिर क्या करते हैं।
शरीर की सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए एम एस धोनी कार्डियो करना बेहद पसंद करते हैं। धोनी जिम में भी अपना समय बिताते हैं ताकि शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी ना जमा हो और स्ट्रेंथ बढ़े। साथ ही धोनी ये भी मानते हैं कि जिम 18 साल के बाद शुरू करना चाहिए। इससे पहले बच्चों क रोजाना बाहर विभिन्न प्रकार के गेम्स खेलने चाहिए।
महेंद्र सिंह धोनी कुश्ती को शरीर की फिटनेस के लिए बेस्ट मानते हैं। धोनी का मानना है हम सभी जिम से लेकर कुश्ती तक में शरीर को फिट रखने की कोशिश करते हैं। जिम लंबे समय तक करते रहने से शरीर में स्टिफनेस आ जाती है जबकि कुश्ती के गुर अगर सीखते रहे तो मसल्स बिल्डअप होती है और शरीर में लचीलापन भी आता है।
मेंटल हेल्थ को बढ़ाने और शरीर को रिलैक्स देने के लिए एम एस धोनी योग और मेडिटेशन का भी सहारा लेते हैं। धोनी मानते हैं कि अगर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है तो रोजाना योग और मेडिटेशन करना चाहिए। योग और एक्सरसाइज की मदद से धोनी खुद को फिट रखते हैं।
एम एस धोनी की डाइट में घर का बना खाना शामिल होता है। धोनी कोशिश करते हैं कि वह जंक फूड बिल्कुल भी ना खाएं। उनके खाने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स शामिल होते हैं। बैलेंस डाइट से उन्हें पूरा न्यूट्रिशन मिलता है और साथ ही मसल्स रिपेयर भी होते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.