
हेल्थ डेस्क: अपनी मजाकिया बातों से लोगों के पेट में गुदगुदी मचा देने वाले एंकर नवजोत सिंह सिद्धू नए लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट कर 33 किलो वजन घटाने की जानकारी दी।61 साल के नवजोत ने केवल 5 महीने के अंदर 33 किलो वजन घटा लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किया, जिसका उनको अच्छा परिणाम देखने को मिला। जानते हैं कैसे ओल्ड एज में नवजोत सिंह सिद्धू ने वेट लॉस किया।
नवजोत सिंह सिद्धू रोजाना तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम करते हैं। प्राणायाम के दौरान सांसों को एक गति में कुछ समय के लिए तेजी से छोड़ा और लिया जाता है। ऐसा करने से न सिर्फ तनाव कम होता है बल्कि फेफड़ों को भी मजबूती मिलती है। साथ ही व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। अच्छा मेटाबॉलिज्म वेट लॉस में मदद करता है। आप भी वजन घटाने के लिए रोजाना कुछ समय के लिए प्राणायाम कर सकते हैं।
फैशन की ये 8 गलतियां आपकी सेहत पर डाल सकती हैं बुरा असर
उम्र बढ़ाने के साथ व्यक्ति की मांसपेशियां भी कम होने लगती है। 35 वर्ष की आयु तक व्यक्ति लगभग आधा पाउंड मांसपेशियां खो देता है। यही कारण है कि मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है। खराब मेटाबॉलिज्म वेट बढ़ाने का काम करता है। अगर रोजाना वेट ट्रेनिंग की जाए तो मसल्स को स्ट्रैंथ मिलती है। इस कारण से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। वेट ट्रेनिंग कैलोरी को बर्न करने में खास रोल अदा करता है। अगर आप भी वेट ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू को वेट लॉस करने में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। नवजोत लिखते हैं कि वह रोजाना करीब 40 से 45 मिनिट वॉक तेजी से वॉक करते हैं। इससे उनकी कैलोरी बर्न होती है। वह पहाड़ी या हल्की ढलान वाले रास्तों पर भी चलने की कोशिश करते हैं।
और पढ़ें: कॉफी-चाय से कैंसर का खतरा कम! स्टडी में खुलासा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.