Navratri Diet Plan: 9 दिन का व्रत बिना चक्कर और थकान,नवरात्रि डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

Published : Mar 18, 2026, 06:30 PM IST
Navratri Diet Plan

सार

Navratri Fasting Diet Tips: नवरात्रि व्रत के दौरान लो BP और लो शुगर से बचना चाहते हैं? जानें 9 दिनों का सही डाइट प्लान, एनर्जी बनाए रखने और कमजोरी से बचने के आसान और असरदार टिप्स।

नवरात्रि में व्रत जहां आस्था और भक्ति का प्रतीक माना जाता है, वहीं ये शरीर को डिटॉक्स करने का भी अच्छा तरीका है। अगर आप नवरात्रि के 9 दिन व्रत रहते हैं, तो आपको लो ब्लड प्रेशर (Low BP) और लो शुगर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए व्रत के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे न तो बीपी लो हो और न ही एनर्जी लेवल कम हो।

लो शुगर कंट्रोल करने की डाइट

व्रत का मतलब भूखे रहना बिलकुल नहीं होता। व्रत के दौरान लंबे समय तक खाली पेट न रहे। दो से तीन घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाएं। आप ऐसे फल खा सकते हैं, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिले। केला, सेब, पपीता, अनार जैसे फल शरीर का शुगर बढ़ने से रोकते हैं। 

इंस्टेंट एनर्जी के खाएं ये फूड्स

व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है। ऐसे में आप साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े का आटा इस्तेमाल कर विभिन्न प्रकार की रेसिपी बना सकते हैं। आप चाहे तो आलू से बनी डिशेस भी खाकर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी दे सकते हैं।

शरीर का हाइड्रेशन है जरूरी

लो बीपी से बचने के लिए आपको खाने में पर्याप्त मात्रा में सेंधा नमक के साथ ही तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आप नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं। साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए समय समय पर सादा पानी भी पिएं।

पेट को फुल रखते हैं मेवा

पेट को फुल रखने के लिए आप विभिन्न प्रकार के मेवा जैसे मखाना, काजू, बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं। इनमे हेल्दी फैट्स होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है।

और पढ़ें: Child Immunization Guide: 10 साल के बच्चे का वैक्सीनेशन कहीं भूल तो नहीं गए? जानें कौन-सी वैक्सीन हैं जरूरी?

कैल्शियम का अच्छा सोर्स होते हैं डेयरी प्रोडक्ट्स 

दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स न सिर्फ कैल्शिय का अच्छा सोर्स होते हैं बल्कि शरीर को फुर्ती भी देते हैं। अगर आप व्रत में डेयरी प्रोडक्ट खाएंगे, तो थकान नहीं लगेगी।

नोट: व्रत में पोषण से भरपूर फलहारी खाने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखें। ऐसा करने से शरीर को कमजोरी, चक्कर, थकान आदि महसूस नहीं होगा। 

और पढ़ें: Stone Man Syndrome: राजस्थान का 9 साल का बच्चा बना पत्थर! रेयर बीमारी ने डॉक्टरों को किया हैरान

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Watermelon Safety Tips: सावधान! लाल दिखने वाला हर तरबूज नहीं होता सेहतमंद, जानें असली-नकली की पहचान
Weight Loss Diet Trend: दुबले होने के लिए प्लास्टिक चबा रहे लोग! जानिए इस जानलेवा ट्रेंड का सच