
Nita Ambani Diet Plan: नीता अंबानी आज 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। दुनिया की प्रभावशाली महिलाओं में शुमार नीता अपने फैशन के साथ ही फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैंं। भले ही उनकी उम्र 61 साल हो गई हो लेकिन उनकी फिटनेस देखकर उम्र का पता लगाना मुश्किल है। अगर आपके मन भी ये सवाल आ रहा है कि बढ़ती उम्र में नीता अंबानी के ग्लोइंग स्किन का राज क्या है? तो आपको उनकी डाइट जाननी चाहिए। जानिए नीता अंबानी की डाइट में आखिर क्या खास चीजें शामिल हैं।
नीता अंबानी अपने एक वीडियो में बता चुकी हैं कि वो पूरी तरह से शाकाहारी हैं और बैलेंस्ड डाइट लेती हैं। उनके खाने में ऑर्गेनिक प्रोटीन शामिल होती है। प्रोटीन के लिए विभन्न प्रकार की दालें, सब्जियां खाने में शामिल करती हैं। साथ ही चीनी या उसके विकल्प से दूरी बनाएं रखती हैं। बढ़ती उम्र में भी अगर ग्लोइंग स्किन चाहिए तो खाने में प्रोटीन शामिल जरूर करनी चाहिए।
स्ट्रेस को कम करने के लिए नीता अंबानी रोजाना एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं। एक्सरसाइज में कार्डियो से लेकर योगा तक शामिल होता है। नीता अंबानी का मानना है कि रोजाना व्यायाम मन को शांति देता है और शरीर में हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते हैं। इससे न सिर्फ शरीर हेल्दी रहता है बल्कि स्ट्रेस भी छूमंतर हो जाता है।
और पढ़ें: 3 महीने में 50 किलो वजन घटाने पर पोर्शे कार का गिफ्ट! जिम के ऑफर से सब हैरान
बढ़ती उम्र में ब्लड प्रेशर सहित कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। इन्हें मैनेज करने के लिए डाइट प्रमुख भूमिका निभाती है। नीता अंबानी यह बात अच्छी तरीके से जानती हैं। वह खाने में विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स लेती है और साथ ही रोजाना लाल रंग का चुकंदर जूस पीती हैं। चुकंदर जूस पीने से न सिर्फ उनके शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है बल्कि ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप भी बढ़ती उम्र में नीता अंबानी जैसी दिखना चाहती हैं, तो बीटरूट जूस पीना बिल्कुल ना भूलें।
नीता अंबानी मानती हैं कि शरीर से गंदगी को बाहर निकालने के लिए डिटॉक्स वॉटर बेहद जरूरी है। विभिन्न प्रकार के फल, हरी सब्जियों के साथ ही नीता अंबानी दिन में एक बार डिटॉक्स वॉटर भी लेती है। इससे न सिर्फ स्किन रिफ्रेशिंग लगती है बल्कि शरीर के टॉक्सिंस भी बाहर निकलते हैं।
और पढ़ें: World Vegan Day: वीगन डाइट से भी मिलती है भरपूर प्रोटीन, 3 रेसिपी करें ट्राय
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.