Weight loss: बिना जिम के महिला ने किया 30 किलो वेट लॉस, बस रोजाना किए ये 8 काम

Published : Jun 24, 2025, 04:29 PM IST
without gym women lost 30 kilogram

सार

Weight loss Tips:जानिए न्यूट्रिशनिस्ट उदिता अग्रवाल की वेट लॉस जर्नी, जिन्होंने बिना जिम जाए सिर्फ लाइफस्टाइल बदलकर 30 किलो वजन घटाया। पढ़ें आसान और असरदार टिप्स।

Weight Loss Journey: न्यूट्रिशनिस्ट और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर उदिता अग्रवाल ने बिना जिम जाए 8 महीने में करीब 30 किलो वजन कम कर लिया। इसके लिए उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव किए जिसका असर उन्हें कुछ महीनों में दिखाई दिया। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट के वेट लॉस टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

बिना जिम के वेट लॉस टिप्स (Weight loss tips without gym)

वजन कम करने के लिए इच्छाशक्ति होना बहुत जरूरी है। अगर आपने वजन कम करने की ठान ली है तो सिंपल तरीकों से भी 20 से 30 किलो तक वजन कम किया जा सकता है। उदिता अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वेट लॉस के सिंपल टिप्स शेयर करती हैं और लोगों को वेट लॉस जर्नी के लिए प्रेरित भी करती हैं। आईए जानते हैं कि उदिता ने ऐसे कौन-से सिंपल टिप्स अपनाएं जिससे कि बिना जिम जाए उनका वजन 30 किलो तक कम हो गया।

  1. उदिता ने सुबह के बजाय रात में सोने से पहले गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना शुरू किया। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और लिवर ठीक तरीके से काम करता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
  2.  उदिता सूर्याअस्त हो जाने के बाद चीनी या नमक का सेवन बिलकुल नहीं करती थी। चीनी से इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है जिससे शरीर में अधिक वसा जमा होता है।
  3.  उदिता ने सुबह एक्सरसाइज करने के बजाय शाम को टहलना चुना। 20 से 30 मिनट वॉक करने से उनकी पाचन क्रिया बेहतर हुई। और कैलोरी बर्न हुआ।
  4. रोजाना शाम को 7:00 बजे के बाद उदिता ने खाना छोड़ दिया। उनके खाने में प्रोटीन युक्त भोजन शामिल होता था। साथ ही शाम 7:00 बजे कार्ब नहीं लेती थीं।
  5.  उदिता मानती हैं कि शरीर को पर्याप्त नींद मिलने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए उदिता अंधेरे और ठंडे कमरे में सोती है जिससे कि लेप्टिन और कॉर्टिसोल जैसे हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद मिली।
  6. कैफीन युक्त कॉफी या फिर चाय का सेवन वेट लॉस में परेशानी पैदा करता है। उदिता ने रोजाना हर्बल टी का सेवन शुरू किया जिससे कि मेटाबॉलिज्म बेहतर हो जाता है और ठीक तरीके से कैलोरी बर्न भी होता है।
  7. रात में खाने के बाद 12 13 घंटे तक फास्ट भी वेट लॉस में मदद करता है। उदिता रात के खाने के बाद कभी भी आधी रात में भोजन नहीं करती थीं जिसका कि उन्हें फायदा मिला।
  8.  वेट लॉस के लिए मैग्नीशियम लेना भी बेहद जरूरी है जिससे की अच्छी नींद आती है और तनाव से भी राहत मिलती है। यह सब फैक्टर वेट लॉस से जुड़े हैं।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका