
हेल्थ डेस्क: हाल ही में 25 साल की अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफ के जेंडर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी खिलाड़ी के खिलाफ एक कथिक मेडिकल रिपोर्ट लीक हुई है। रिपोर्ट में ओलंपिक विनर इमान की शारीरिक संरचना को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। जानकारी सुन किसी के भी होश उड़ सकते हैं। रिपोर्ट में एक रेयर जेनेटिक डिसीज की बात की गई है। इस रेयर डिसऑर्डर के कारण पुरुष का शरीर महिलाओं जैसा दिखता है।अगर टेस्ट न किया जाए तो बीमारी या इंसान के जेंडर का पता लगाना मुश्किल होता है। जानिए क्या है रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर।
फ्रांसीसी पत्रकार ने मुक्केबाज खिलाड़ी इमान खलीफ में 5-अल्फा रिडक्टेस की कमी के बारे में जानकारी दी है। ये एक जेनेटिक कंडीशन है जिसके कारण सेकेंड्री मेल करेक्टर (पुरुषों की विशेषताएं) सीमित हो जाती हैं और पुरुष महिला जैसा दिखता है। साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि खलीफ के अंडकोष (Testicles) आंतरिक हैं।इंटरनेशनल खिलाड़ी के क्रोमोसोम XY हैं जो 5-अल्फा रिडक्टेस की कमी को दर्शाते हैं। आपको बताते चले कि XX क्रोमोसोम फीमेल जेंडर और XY क्रोमोसोम मेल जेंडर को दर्शाते हैं।
5-अल्फा रिडक्टेस की कमी एक रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर है। ऐसे विकार वाले व्यक्ति पैदा पुरुष के रूप में होते हैं लेकिन DHT हॉर्मोन (Dihydrotestosterone) का उत्पादन सही से नहीं हो पाता। पुरुषों की यौन विशेषताओं को दिखाने के लिए डीएचटी हॉर्मोन जरूरी होता है। जब ये हॉर्मोन ठीक से नहीं बनता तो लड़के के पुरुष बनने पर भी शारीरिक संरचना समझ पाना मुश्किल होता है। जेनेटेकली ऐसे लोग पुरुष होते हैं जिनमें XY क्रोमोसोम होता है। साथ ही पुरुष प्रजनन अंग भी मौजूद होता है। इमान खलीफ की जांच में गर्भाशय का न पाया जाना और माइक्रोपेनिस का मिलना उन्हें महिला नहीं बल्कि पुरुष बनाता है।
स्टडी में ये बात सामने आ चुकी है कि जेनेटिक म्यूटेशन के कारण जीन SRD5A2 में म्यूटेशन या उत्परिवर्तन होता है। इस कारण से हार्मोनल कारक 5-अल्फा रिडक्टेस की कमी बच्चों में दिख सकती है। रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों में DHT का उत्पादन नहीं होता है। इसके स्थान में यौवन के दौरान सेकेंड्री सेक्स विशेषताएं जैसे कि मांसपेशियों में वृद्धि, आवाज में गहराई, प्यूबिक हेयर का अधिक डेवलपमेंट और शरीर के विकास में तेजी दिखती हैं।
जिन बच्चों में रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर या 5-अल्फा रिडक्टेस की कमी होती है उनमें यौवन अवस्था में कुछ खास लक्षण दिखाई पड़ते हैं जिनका पता लगाना कई बार मुश्किल होता है।
जो लोग रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर या 5-अल्फा रिडक्टेस की कमी से गुजरते हैं उनको इनफर्टिलिटी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को असिस्टेड रिप्रोडक्शन की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सूचना मात्र है। आपको रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें: अनार से गाल हो जाएंगे लाल-लाल! Skin को अनगिनत फायदे पहुंचाता है लाल फल
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.